इस मलयालम रीमेक में होगी धमाकेदार स्टारकास्ट: शाहरूख खान - अक्षय कुमार
शाहरूख खान और अक्षय कुमार को मलयालम फिल्म कोडिसमक्षम बालन वकील के लिए अप्रोच किया गया है। फिल्म के रीमेक राइट्स वायाकॉम 18 के पास है और इस बात का खुलासा किया मलयालम फिल्म के डायरेक्टर उन्नीकृष्णन ने। कोडिसमक्षम बालन वकील, मलयालम क्रिटिक्स और फैन्स दोनों को ही काफी पसंद आ रही है।
फिल्म एक वकील की कहानी है जिसने जीवन में ज़्यादा कुछ नहीं किया है। लेकिन उसकी ज़िंदगी तब बदलती है जब उसे एक रिश्तेदार एक बहुत ही पेचीदा केस सौंपता है जो किसी अमीर बिज़नेसमैन का है। फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा है और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दिलचस्प ये है कि जॉली एलएलबी 3 के लिए भी शाहरूख खान और अक्षय कुमार के बीच खींचातानी चली थी। अब इस फिल्म के लिए दोनों को एक साथ काम करने के लिए अप्रोच किया गया है या अलग अलग, इस बात की पुष्टि उन्नीकृष्णन ने नहीं की। हाल ही में शाहरूख ने अक्षय के साथ काम करने पर बात की थी।
अक्षय के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने कहा था कि हम दोनों फिल्म में एक साथ काम करेंगे तो भी मिल नहीं पाएंगे क्योंकि मैं जब सेट पर आऊंगा तब तक अक्षय काम निपटाकर सेट से जा चुका होगा या जा रहा होगा। ऐसे में हम एक ही समय में काम कैसे करेंगे पता नहीं।


Click it and Unblock the Notifications