..................... Akshay Kumar sends wishes and love to Vidyut Jammwal as Sanak releases, says, Keep up the brilliant work | 'सनक' की रिलीज पर अक्षय कुमार ने विद्युत जामवाल को शुभकामनाएं और प्यार भेजा- कहा, शानदार काम करते रहो - Hindi Filmibeat

'सनक' की रिलीज पर अक्षय कुमार ने विद्युत जामवाल को शुभकामनाएं और प्यार भेजा- कहा, शानदार काम करते रहो

विद्युत जामवाल स्टारर फिल्म 'सनक' ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। यह एक होस्टेज ड्रामा है, जो कि एक्शन से भरपूर है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने विद्युत जामवाल के एक खास पोस्ट शेयर किया है और फिल्म की रिलीज पर शुभकामनाएं और प्यार दी हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म सनक का ट्रेलर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा- "हर बार जब मैं आपका काम देखता हूं, तो मुझे एक बात की गारंटी होती है विद्युत जामवाल.. और वह है, अद्भुत एक्शन.. जिसे आप इतना सहज बनाने में कामयाब होते हैं। शानदार काम जारी रखें। सनक एक मनोरंजक एक्शन थ्रिलर की तरह लग रहा है। मेरी शुभकामनाएं और प्यार भेज रहा हूं।"

Vidyut Jammwal- Akshay Kumar

इस पोस्ट पर विद्युत ने अक्षय कुमार को धन्यवाद भी किया है। लगभग 3 दशकों से, अक्षय कुमार ने अपने एक्शन और स्टंट से दर्शकों को एंटरटेन किया है। आज भी फैंस को अक्षय की एक्शन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार होता है। वहीं, खास मौकों पर अक्षय बॉलीवुड के अन्य एक्शन स्टार्स जैसे की टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल की तारीफ करते दिखते हैं।

सनक की बात करें तो कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विद्युत जामवाल, चंदन रॉय सन्याल, नेहा धूपिया, रुक्मिणी मैत्रा मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म एक्शन सीक्वेंस से भरपूर है लेकिन कहानी और अभिनय के मामले में औंधे मुंह गिरती है।

'सनक - होप अंडर सीज' को ज़ी स्टूडियोज द्वारा सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है और यह 15 अक्टूबर से केवल डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम कर रही है। यह विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन फ़िल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X