Akshay Kumar पर फूटा थियेटर के मालिक का गुस्सा, फ्लॉप फिल्मों के बीच सुपरस्टार से कह दी इतनी बड़ी बात! Video

Akshay Kumar: बॉक्स ऑफिस पर हिट मशीन माने जाने वाले सुपरस्टार अक्षय कुमार की पांच फिल्में लगातार फ्लॉप रही हैं। अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर चुकी है। इस बीच मुंबई के गेयटी गैलेक्सी थियेटर के मालिक मनोज देसाई ने अक्षय कुमार पर गुस्सा निकाला है कि वो क्यों बार बार कपिल शर्मा के शो में पहुंच जाते हैं।
बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु के बाद, अक्षय कुमार की पांचवीं फिल्म सेल्फी भी असफल रही है। इसी बारे में बात करते हुए गेयटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर के अनुभवी फिल्म प्रदर्शक मनोज देसाई ने कहा है कि डिमांड की कमी के कारण उन्हें सेल्फी दो दिनों के बाद ही बंद करनी पड़ी।
फिल्मी फीवर से बात करते हुए देसाई ने कहा, "सेल्फी तो उड़ गई पहले दो तीन दिनों में। सेल्फी से अच्छा कलेक्शन तो 16 साल पुरानी पिक्चर जब वी मेट दे रही है। अक्षय कुमार को सोचना चाहिए कि वो कहां हैं.."
अक्षय कुमार पर गुस्सा निकालते हुए उन्होंने आगे कहा, "वो कपिल शर्मा के शो में आप परसो गए थे, क्या मिला? उल्लू का पट्ठा है वो तो, उसे कमाना है, सोनी से माल मिलता है उसको। पब्लिक को बेवकूफ बनाना है, पब्लिक को हंसाना है! लेकिन आप क्या घड़ी घड़ी उधर जा रहे हैं? आपका कुछ उसमें इंवेस्टमेंट है? वो तो सलमान खान का शो है। आप क्या जाते हैं कपिल के साथ? मेरे दोस्तों मेरी जनता ने कितना बोला है अक्षय कुमार जी घड़ी घड़ी हमें दिखते हैं, उनको शोभा देता है? अब मैं आपको पूछता हूं, आपको शोभा देता है?"
मनोज देसाई ने बताया कि कपिल शर्मा ने उन्हें अपने शो में तीन बार आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, "मैं नहीं गया.. क्योंकि कभी वो तुम्हारी तारीफ करता है, कभी कचरा करता है। ये आपको शोभा देता है? कमाल कर रहे हो, क्या हो गया है आपको?"


Click it and Unblock the Notifications











