अक्षय कुमार का नया धमाका - सूर्या की सुरराई पोतृ रीमेक फाईनल, पाईपलाईन में 18वीं फिल्म

अक्षय कुमार इस समय बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर हैं और वो लगातार अच्छे प्रोजेक्ट्स को हां करने में कोई देरी नहीं लगा रहे हैं। लगातार उनके साथ फिल्मों के नाम जुड़ते जा रहे हैं और इस लिस्ट में सबसे नया नाम है सुरराई पोतृ रीमेक। तमिल सुपरस्टार सूर्या की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म जब से अमेज़ॉन प्राईम पर धुंआधार प्रदर्शन कर चुकी है तब से इसके रीमेक की चर्चा ज़ोरों पर थी।

सुरराई पोतृ रीमेक के राईट्स, खुद सूर्या के पास हैं और अब वो इस फिल्म को बेहतरीन स्तर पर हिंदी में बनाना चाहते हैं जिसके लिए उन्होंने अक्षय कुमार को अप्रोच किया। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी बहुत ही ज़्यादा पसंद आई है और उन्होंने फिल्म के लिए तुरंत मौखिक रूप से हामी भर दी है।

akshay-kumar-gives-nod-to-suriya-s-soorarai-pottru-remake-replaces-shahid-kapoor-18th-film-in-pipeli

गौरतलब है कि सुरराई पोतृ रीमेक के लिए पहले शाहिद कपूर का नाम चर्चा में था। शाहिद कपूर के अलावा फिल्म के लिए अजय देवगन, ऋतिक रोशन और जॉन अब्राहम का नाम भी चर्चा में था। अजय देवगन और जॉन अब्राहम दोनों ही आजकल देशभक्ति ट्रेंड फॉलो करते हुए फैन्स का दिल लगातार जीत रहे थे। सूर्या ने कुछ समय पहले ही फिल्म का हिंदी रीमेक अनाउंस किया था।

इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाली हैं इसके तमिल वर्जन की डायरेक्टर सुधा कंगारा। इससे पहले, सुधा, हिंदी फिल्म साला खड़ूस के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। सुरराई पोतृ रीमेक में अगर अक्षय कुमार, मारा की मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं तो इस फिल्म के लिए अभी से फैन्स काफी उत्साहित हो चुके हैं।

एक आम आदमी की खास कहानी

एक आम आदमी की खास कहानी

सुरराई पोतृ एक एयरफोर्स ऑफिसर गोपीनाथ की कहानी है। गोपीनाथ भारत की इकलौती किफायती एयरलाइन्स Simplify Deccan के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो जैसलमेर में बच्चन पांडे की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार से मिलने 15 - 20 प्रोड्यूसर्स पहुंचे थे। उसके बाद से अक्षय कुमार लगभग 10 - 12 फिल्मों के लिए हामी भर चुके हैं जिनमें से कुछ की आधिकारिक पुष्टि बाकी है वहीं बाकियों का एलान होना फिलहाल बाकी है।

रिलीज़ के लिए तैयार हो रही सात फिल्में

रिलीज़ के लिए तैयार हो रही सात फिल्में

11 - 12 फिल्मों के ऑफर के अलावा अक्षय कुमार के पास 7 और फिल्में जो या तो रिलीज़ के लिए तैयार हैं या फिर जल्दी ही अक्षय उनकी शूटिंग पूरी कर उन्हें रिलीज़ की ओर बढ़ा देंगे। इनमें अतरंगी रे, बच्चन पांडे, राम सेतु, रक्षाबंधन, पृथ्वीराज और सूर्यवंशी और बेल बॉटम शामिल है। बेल बॉटम आखिरकार, अगस्त में रिलीज़ हो रही है और अक्षय कुमार की ये फिल्म कोरोना काल में किसी सुपरस्टार की थियेटर में रिलीज़ होने वाली पहली फिल्म होगी।

जागरूक आदमी की भूमिका में परफेक्ट

जागरूक आदमी की भूमिका में परफेक्ट

गौरतलब है कि अक्षय कुमार, एक ज़िम्मेदार देशभक्त आम आदमी की भूमिका निभाते हुए अपनी परफेक्ट इमेज बना चुके हैं। अक्षय कुमार अपने देशभक्ति अवतार में करोड़ों की कमाई कर चुकी हैं। हालांकि, इनमें वो फिल्में भी शामिल हैं जहां अक्षय सीधा किसी मिशन पर ना जाकर, एक आम आदमी की तरह देश को बेहतर बनाने के मिशन में भी जुटे। इनमें जहां बेबी, हॉलीडे जैसी फिल्में शामिल हैं तो पैडमैन और मिशन मंगल जैसी भी।

देशभक्ति के नाम पर करोड़ों की कमाई

देशभक्ति के नाम पर करोड़ों की कमाई

हॉलीडे से लेकर मिशन मंगल तक अक्षय कुमार ने देशभक्ति पिछले दशक में हॉलीडे, बेबी, एयरलिफ्ट, गोल्ड, रूस्तम, केसरी और मिशन मंगल के साथ लगभग 802 करोड़ की कमाई की है। वहीं अक्षय कुमार ने देश के प्रति जागरूक आम आदमी की भूमिका निभाकर गब्बर इज़ बैक, टॉयलेट - एक प्रेम कथा और पैडमैन के साथ 390 करोड़ की कमाई कर चुके हैं।

सूररई पोत्तरू में भी देशभक्ति एंगल

सूररई पोत्तरू में भी देशभक्ति एंगल

सूररई पोत्तरू में भी अक्षय कुमार अपने इसी देशभक्ति अवतार के ही साथ खेलते हुए, अपने देशभक्ति बॉक्स ऑफिस में इज़ाफा कर सकते हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो बेल बॉटम, राम सेतु और सूर्यवंशी के साथ अक्षय कुमार सभी में अक्षय कुमार अपने देशभक्ति अवतार के साथ ही खेलते हुए नज़र आएंगे।वहीं सूर्यवंशी का तो जब से एलान हुआ है तब से ही इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है।

बढ़ा चुके हैं फीस

बढ़ा चुके हैं फीस

हाल ही मेंअक्षय कुमार अपनी फीस बढ़ा चुके हैं और वो हर फिल्म के लिए 100 - 120 करोड़ तक रूपये चार्ज कर रहे हैं। लॉकडाउन खुलने के बाद 2021 के पिछले चार महीनों में तीन फिल्मों का काम पूरा कर चुके हैं। और माना जा रहा है कि इस गति से अक्षय 45 - 50 दिन में एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

2022 तक का कैलेंडर फुल

2022 तक का कैलेंडर फुल

अगर हिसाब लगाया जाए तो अक्षय कुमार प्रति दिन 2 - 2.5 करोड़ रूपये की फीस ले रहे हैं। इसके बावजूद 18 फिल्में और एक वेब सीरीज़ के साथ अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त एक्टर हो चुके हैं। इन फिल्मों से अक्षय कुमार को कुल फीस मिलेगी लगभग 2200 - 2300 करोड़। साथ ही 2022 तक अक्षय कुमार का कैलेंडर फुल हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X