''अब मैं धमाकेदार एक्शन, कॉमेडी, रोमांटिक कैसी भी फिल्म कर सकता हूं''- अक्षय कुमार
गोल्ड के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने कहा कि यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन दौर है। मैं केसरी जैसी एक्शन फिल्म भी कर सकता हूं, हाउसफुल 4 जैसी कॉमेडी भी और कुछ समाजिक मुद्दों पर आधारित भी। अब मैं किसी टैग में बंधकर नहीं रहना चाहता। एक दौर में मैंने लगातार 14 एक्शन फिल्में की थीं। वहां अब और स्कोप नहीं था।
9 फिल्मों के साथ अक्षय कुमार की धमाकेदार पारी- सलमान को टक्कर
अक्षय कुमार ने कहा, जब मैंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तभी मुझे एक्शन हीरो का टैग मिल गया था। फिर कोई निर्माता- निर्देशक मुझे रोमांटिक या कॉमेडी रोल ऑफर ही नहीं करता था। मैं बहुत मुश्किल से उस दौर से निकल पाया हूं। मुझे कभी भी किसी टैग में बंधना पसंद नहीं.. कि ये सिर्फ एक्शन फिल्में ही करता है या सिर्फ कॉमेडी फिल्में ही कर सकता है।

हालिया रिलीज फिल्म गोल्ड से अक्षय कुमार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस जेनरेशन के मनोज कुमार हैं। दर्शक उन्हें देशभक्ति फिल्मों में बेहद पसंद करते हैं। लेकिन सुपरस्टार का कहना है- मैं देशभक्ति इसीलिए नहीं करता कि मुझे कुछ प्रूव करना है.. मैं सिर्फ इसीलिए करता हूं क्योंकि उन फिल्मों की कहानी मुझे पसंद आती है।
बहरहाल, यहां जानें हालिया रिलीज गोल्ड के बाद.. और किन किन फिल्मों से जुड़े हैं अक्षय कुमार-


Click it and Unblock the Notifications