अक्षय कुमार बोले- सलमान या शाहरुख नहीं बल्कि ये 'खान' होगा बॉलीवुड का Future!
सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय फिल्म मिशन मंगल के रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं और धमाकेदार तरीके से प्रमोशन कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कुछ ऐसा कह दिया जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। दरअसल उनसे पूछा गया था कि आप किस खान में बॉलीवुड का भविष्य देखते हैं।
ऐसे मौके पर आपके दिमाग निश्चित ही खान सुपरस्टार के नाम आएंगे लेकिन अक्षय कुमार ने फनी तरीके से बात को बदल दिया। उनका कहना कि वो सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान में बॉलीवुड का भविष्य देखते हैं।

गौरतलब है कि इस मौके पर उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन और तापसी पन्नू भी मौजूद थीं। मिशन मंगल की बात करें तो इस फि्ल्म के ट्रेलर ने रिलीज होकर एक बडा धमाका किया था लेकिन आज 8 अगस्त को फिल्म का दूसरा ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा।
मिशन मंगल इसरो वैज्ञानिकों की सफलता की एक शानदार कहानी है जिसके हर एक पहलू को फिल्म के रूप में सबके सामने रखा जाएगा। अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications