सोनाक्षी के बारे में हमेशा नहीं सोचता- अक्षय कुमार

उस वक्त ये खबरें आईं कि अक्षय कुमार जो भी फिल्में बनाते हैं उनके जहन में सबसे पहले सोनाक्षी सिन्हा का ही ख्याल आता है। वो अपनी हर एक फिल्म में सोनाक्षी को ही लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन अक्षय कुमार ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि ये बिल्कुल गलत है और किसी एक्ट्रेस को फिल्म में लेना या ना लेना ये फिल्म के निर्माता का डिसीजन होता है।
अक्षय कुमार ने साथ ही सोनाक्षी की तरीफ करते हुए कहा कि सोनाक्षी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वो उन एक्ट्रेसेस में से नहीं है जो कि सेट पर देर से आती हैं और सजने संवरने में घंटो लगाती हैं। सोनाक्षी हमेशा ही टाइम पर सेट पर पहुंचती हैं साथ ही अक्षय ने कहा कि सोनाक्षी सिन्हा को उनकी फिल्म लुटेरा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था। लेकिन उन्हें नहीं मिला ये बहुत ही बुरा हुआ। अक्षय कुमार ने ये भी कहा कि सोनाक्षी सिन्हा बेहद प्रतिभाशाली हैं।
अक्षय कुमार ने लुटेरा फिल्म के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा लुटेरा फिल्म उन्हें बेहद पसंद आई थी। ऐसा सिर्फ अक्षय कुमार का ही नहीं बल्कि रणवीर सिंह का भी मानना है कि सोनाक्षी सिन्हा को लुटेरा फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए था। हालांकि सोनाक्षी सिन्हा को कई अवॉर्ड फंक्शन्स में नॉमिनेशन भी मिले लेकिन सोनाक्षी को अवॉर्ड नहीं मिला। अब अक्षय का भी यही मानना है कि सोनाक्षी को अवॉर्ड मिलना ही चाहिए था।


Click it and Unblock the Notifications











