अक्षय कुमार ने कहा हर शुक्रवार बदलते हैं बॉक्स ऑफिस के बॉस!
सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म के हीरो शिव पंडित को प्रमोट कर रहे हैं और उनका कहना है कि नये सितारों के साथ काम करना हमेशा ही उन्हें अच्छा लगता रहा है। अक्षय कुमार से जब वनइंडिया की तरफ से हमने पूछा कि आजकल हर सुपरस्टार नये चेहरों को प्रमोट कर रहा है लेकिन फिल्में चलती आज भी सुपरस्टार्स के नाम पर हैं तो अक्षय का जवाब था कि ऐसा नहीं है और आजकल सुपरस्टार्स के दिन गये। आज कल कहानियों और अच्छी स्क्रिप्ट्स के दिन हैं। अक्षय कुमार ने अपने बेटे के बारे में भी बात करते हुए कहा कि उनके बेटे को उनकी सारी फिल्में पसंद हैं जिनमें वो एक्शन करते हैं।
अक्षय कुमार ने कहा आजकल सुपरस्टार्स का जमाना नहीं है बल्कि आजकल अच्छी स्क्रिप्ट का जमाना है। अच्छी स्क्रिप्ट्स के बल पर ही फिल्में चलती हैं। वो जमाने गये जब स्टार के नाम पर फिल्म बनती थीं और हिट होती थीं। हम लोगों ने बहुत ही हिट फिल्में दे दी अब इन ये सितारों का जमाना है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बताया कि वो शाहरुख, सलमान और आमिर में से किसी को बॉलीवुड का बॉस नहीं मानते। बॉस तो हर शुक्रवार बदल जाते हैं। इसलिए बॉक्स ऑफिस का कोई एक बॉस तो हो ही नहीं सकता।
अक्षय कुमार ने अपने घर के बॉस के बारे में पूछने पर कहा कि आजकल तो उनके घर पर उनकी सिस्टर इन लॉ यानी कि रिंकी खन्ना ही बॉस हैं। रिंकी खन्ना किस हिसाब से अक्षय के घर की बॉस हैं ये समझ में नहीं आया।


Click it and Unblock the Notifications