..................... Akshay Kumar says Neeraj Chopra can play the actor's role in my biopic, reacts on memes of him and Neeraj | नीरज चोपड़ा की बायोपिक करने की खबरों पर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन - Hindi Filmibeat

'नीरज चोपड़ा इतने हैंडसम हैं, मेरी बायोपिक में वो मेरा रोल कर सकते हैं'- अक्षय कुमार, वायरल मीम्स पर रिएक्शन

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय नीरज चोपड़ा इन दिनों छाए हुए हैं। जैवलिन थ्रो में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी नीरज से जुड़ी बातें शेयर हो रही हैं और नीरज के साथ ही वायरल हो रहे हैं अक्षय कुमार।

जबसे नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है, सोशल मीडिया पर यह छाया हुआ है कि अक्षय कुमार अब नीरज की बायोपिक करने वाले हैं। यही नहीं, अक्षय कुमार की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जो कि फिल्म सौगंध से है। हाल ही में अक्षय कुमार ने इन मीम्स और अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।

Akshay Kumar- Neeraj Chopra

नीरज चोपड़ा से जुड़े अपने मीम्स पर प्रतिक्रिया देते हुए अक्षय कुमार ने कहा, "मुझे लगता है ये बहुत फनी है। मैंने भी अपनी वो तस्वीर देखी है जिसमें मैं हाथ में डंडा लिए नजर आ रहा हूं। यह तस्वीर मेरी फिल्म सौगंध से है और यह काफी फनी है। मेरी वाइफ ट्विंकल ने भी मुझे यह फोटो भेजा और मैंने उससे कहा कि मैं पहले ही देख चुका हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X