Oo.. तो ये हैं अक्षय कुमार की लकी चार्म..'गब्बर इज बैक' में कैमियो
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'गब्बर इज बैक' के प्रमोशन में आजकल काफी व्यस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने फिल्म में करीना के अवतार के बारे में काफी बातें की। आपको बता दें, फिल्म में करीना अक्षय की पत्नी का किरदार निभा रही हैं।

वहीं, करीना कपूर फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिल्म में करीना पर एक गाना फिल्माया गया..'तेरी मेरी कहानी'..अक्षय कुमार के मुताबिक इस गाने में करीना को देखना दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगी।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि करीना उनके करियर की एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। दोनों ने कई फिल्में साथ की हैं और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी ऐसे मौके आते रहेंगे।
अक्षय कुमार के अनुसार, करीना एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंनें कहा कि, ''बेबो मेरी लकी चार्म है। मैं उनके मेहनत और काम करने के तरीके को सलाम करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक उन्हें 'तेरी मेरी कहानी' में पसंद करेंगे।
पढ़ें- PROOF: 15 सालों से करीना कपूर बना रही हैं बॉलीवुड को बेवकूफ!
बहरहाल, आपको बता दें, करीना कैमियो सिर्फ अपने करीबी दोस्तों की फिल्मों में देती हैं। इससे पहले भी उन्होंने 'राउडी राथौड़' में स्पेशल एपियरेंस दिया था, जिसे को -प्रोड्यूस किया था शबीना खान ने। लिहाजा, इस बार भी अक्षय और शबीना अपनी फिल्म में करीना की मौजूदगी चाहते थे।
वहीं, करीना भी इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि, मैं काफी इमोशनल हूं। मेरे लिए इस इंडस्ट्री में रिलेशनशिप काफी महत्वपूर्ण है। गब्बर इज बैक का गाना मैंने अपनी दोस्त शबीना के लिए किया है। उनके साथ काम करना मजेदार होता है।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications


