''टॉयलेट और मिशन मंगल के साथ साथ राउडी राथौड़ जैसी फिल्में भी करता रहूंगा''- अक्षय कुमार

मिशन मंगल के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों की च्वॉइस पर बात की। टॉयलेट एक प्रेम कथा, पैडमैन, एयरलिफ्ट, बेबी, गोल्ड, मिशन मंगल जैसी फिल्मों से जुड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार से सवाल किया गया कि क्या उन्हें इस तरह समाज से जुड़ी फिल्में करने में एक उपलब्धि का अहसास होता है?

अक्षय कुमार ने कहा, आज 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को सरकार की तरफ से गांव गांव में दिखाया जाता है। 'पैडमैन' के बाद माहवारी जैसे विषय पर खुलकर बातें होने लगी हैं। आज लोग इस मुद्दे पर बात करने हिचकते नहीं हैं। वक्त के साथ बदलाव देखा जा रहा है। मैं खुश हूं और गर्व महसूस करता हूं कि मुझे इन फिल्मों से जुड़ने का मौका मिला। कई लोग मुझसे कहते हैं कि ये फिल्में पहले क्यों नहीं बनाई। लेकिन पहले मेरे पास पैसा नहीं था इन फिल्मों को बनाने का। आज मैं एक प्रोड्यूसर भी हूं तो मैं आज बना रहा हूं। लेकिन बता दूं कि मैं हर तरह की फिल्म बनाना चाहता हूं। सिर्फ मिशन मंगल ही नहीं, बल्कि राउडी राथौड़ टाइप की फिल्में भी।

Akshay Kumar

गौरतलब है कि मिशन के बाद इस साल अक्षय कुमार 'हाउसफुल 3' और 'गुड न्यूज़' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ये सारी ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग हैं। अक्षय की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी देंखे तो सूर्यवंशी हो या बच्चन पांडे, लक्ष्मी बॉम्ब.. सभी फिल्में काफी अलग अलग अंदाज की हैं।

गंभीर किरदारों के साथ साथ अक्षय कॉमेडी और एक्शन फिल्मों से भी बराबर जुड़े हुए हैं। शायद इसीलिए उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है। हर साल अक्षय कुमार तीन से चार फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने आते हैं। बता दें, मिशन मंगल की शूटिंग भी महज 32 दिनों में पूरी हो गई थी। अक्षय कुमार ने कहा- जब कम दिनों में काम खत्म हो सकता है तो जबरदस्ती शेड्यूल क्यों बढ़ाना। इसका असर फिल्म के बजट पर भी पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X