अक्षय कुमार ने खोला राज- चुनाव लड़ने को लेकर दिया हर सवाल का जवाब
जिस तरह से धड़ाधड़ सुपरस्टार राजनीति का हिस्सा बन रहे हैं इस सब में अक्षय कुमार का नाम भी सामने आया है। बता दें कि आज अभिनेता सनी देओल ने बीजेपी जॉइन कर ली है और इस गुरुदासपुर से चुनाव लड़ने वाले हैं। अक्षय कुमार का नाम इसमें आने का बाद उन्होने ट्वीट करते हुए सभी कुछ क्लियर कर दिया है। उन्होने चल रही सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया है और साफ कर दिया है कि वो चुनाव नहीं लड़ रहे है और ना किसी पॉलिटिकल पार्टी का हिस्सा बन रहे हैं।
अक्षय कुमार ने लिखा- मेरे पिछले ट्वीट पर इतनी दिलचस्पी दिखाने का शुक्रिया। लेकिन, कुछ कयासों के कारण मैं साफ कर देता हूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।

दरअसल अक्षय कुमार ने इसके पहले भी एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होने लिखा था कि आज एक नए क्षेत्र में कदम रखने जा रहा हूं। मैं कुछ ऐसा करने वाला हूं जो मैंने आजतक कभी नहीं किया है।
अपने इस कदम को लेकर मैं नर्वस और उत्साहित हूं। अपडेट्स के लिए बने रहें। इसके बाद ही ये बात सामने आई थी कहीं अक्षय कुमार चुनाव लड़ने तो नहीं जा रहे हैं। हालांकि अब सबकुछ साफ हो चुका है और अक्षय कुमार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications