अक्षय कुमार के बेटे आरव को नहीं है फिल्मों में दिलचस्पी, पापा ने करियर च्वाइस का किया खुलासा

अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार 20 साल के हैं। उनके बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है लेकिन, अब अक्षय कुमार ने आरव से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरव की करियर च्वाइस के बारे में बात की है। अक्षय कुमार ने ये भी बताया है कि उन्हें फिल्मों और एक्टिंग में दिलचस्पी है या नहीं।
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि, आरव को फिल्मों में अधिक दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा- 'मैं सोच रहा था कि, मेरे घर में सबकुछ काफी अलग है। मैं अपने बेटे को फिल्में दिखाना चाहता हूं। मैं उसे फिल्मों के बारे में बताता हूं लेकिन, वो फिल्में नहीं देखना चाहता है। वो सिर्फ अपना काम करने में दिलचस्पी रखता है।'

आगे पढ़ना चाहते हैं आरव
अक्षय कुमार ने आगे कहा- 'वो अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहता है या फिर फैशन डिजाइनिंग करना चाहता है। तो इसे करने के दो तरीके हैं, आप इसे छिपा कर रखते हैं या आप उन्हें इतना देते हैं कि वे ऐसा नहीं करना चाहते हैं।'

रामचरण ने भी दिया जवाब
अक्षय कुमार की इन बातों को सुनकर वहीं, बैठे रामचरण ने कहा कि, उन्होंने भी एक्टिंग के अलावा दूसरे करियर ऑप्शन के रूप में मैकेनिकल इंजनीनियरिंग को चुना था। रामचरण की बातों को सुनकर अक्षय कुमार ने हंसकर कहा कि, वो सिर्फ ब्रुस ली बनना चाहते थे।'

2001 में हुई थी शादी
बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी 2001 में हुई थी। दोनों ने अचानकर ब्याह रचाकर हर किसी को चौंका दिया था। ट्विंकल खन्ना भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों के दो बच्चे आरव और बेटी नितारा हैं।

वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की इस साल कई फिल्में रिलीज हुई है लेकिन बॉलीवुड पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। इस साल अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज चौहान', 'बच्चन पांडे', 'रक्षा बंधन' और ओटीटी पर 'कटपुतली' रिलीज हुई है।

आने वाली फिल्में
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें तो 'ओएमजी 2', 'कैप्सूल गिल', 'गोरखा', 'सेल्फी', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'सोरारई पोट्रु', 'जॉली एलएलबी 3' और मराठी फिल्म 'वेदात मराठे वीर दौडले सात' सिनेमाघरों में अगले साल रिलीज होने की संभावना है।


Click it and Unblock the Notifications