अक्षय कुमार ने किया खुलासा, पैसे की तंगी के कारण अब तक नहीं बना सका ऐसी फिल्म

ये पहली बार नही है कि अक्षय कुमार किसी सामाजिक समस्या पर फिल्म बना रहे है और उसमे काम भी कर रहे है। मीडिया से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वो फिल्म पैडमैन कर रहे है इस फिल्म में उनको गर्व भी हो रहा है।

अक्षय कुमार ने एक खुलासा करते हुए कहा कि वो अक्सर से ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते थे और ऐसी फिल्में बनान चाहते थे लेकिन पैसों की कमी के कारण वो ऐसी फिल्में नही बना पाए थे। उनका कहना है कि वो ऐसी फिल्मों मे काम करना चाहते थे।

इसके आगे बोलते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि वो ऐसे सब्जेक्ट में फिल्म बना रहे है जिसके बारे में लोग बात करना भी पसंद नहीं करते है। अक्षय ने भी बताया कि ऐसी फिल्म आज तक हॉलीवुड में भी किसी ने नही बनाई है। इस विषय की बात करने पर ही लोगो अजीब तरह से देखना शुरु कर देते है।

padman, akshay kumar, पैडमैन, अक्षय कुमार

अक्षय ने कहा कि सैनेटरी पैड जैसे सब्जेक्ट पर आज तक कोई व्यवसायी फिल्म किसी ने नही बनाई है। जबकि ऐसी फिल्में बननी चाहिए जो समाज को आइना दिखाने का काम करती है। अक्षय ने बताया कि इस फिल्म के बारे में मुझे मेरी पत्नी ने बताया था। उन्होने मुझे मुरुगनाथम के बारे में बताया जो इस तरह का काम करते है।

इसके बाद हम लोग इस विषय में आर बाल्कि से मिले और बात की। जब ये बात आर बाल्कि से की जा रही थी तो उन्होने बताया कि इस बात पर आज तक हॉलीवुड में भी किसी ने बात नही की है।

उनका कहना है कि लोग हमेशा पैसे कमाने वाली फिल्में बनाना चाहते है पर हमारी कोशिश थोड़ी अलग है और हो सकता है इसके बात बॉलीवुड का नजरिया भी बदलेगा। एक सभा में मौजूद मुरुगनाथम ने कहा कि उन्होने बस अपना काम किया है और कभी ये सोचा भी नही था कि मेरे ऊपर फिल्म भी बनेगी।

उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि जब भी मै माहवारी शब्द का नाम लेता था तो लोग मुझे मारने लगते थे। आपको बता दें कि ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। इससे पहले ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी पर पद्मावत के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X