अक्षय कुमार ने कहा- 'मैं कुछ कहूंगा तो सलमान खान फिल्म बंद कर देंगे...'
अक्षय कुमार ने कहा कि यदि उन्होंने सलमान खान और करण जौहर के साथ वाली फिल्म पर कोई भी बात की तो वे फिल्म से बाहर कर दिये जाएंगे।
सलमान खान और अक्षय कुमार साथ साथ.. जी हां, साल 2017 की शुरुआत इस खुबखबरी के साथ हुई थी कि अक्षय कुमार एक फिल्म करने वाले हैं, जिसके प्रोडक्शन का जिम्मा करण जौहर और सलमान खान संभालेंगे। दोनों सुपरस्टार्स ने साथ काम करने की बात पर खुशी जताई थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
BOX OFFICE: सलमान खान हैं किंग.. शाहरूख- अक्षय में बराबर की टक्कर!
बहरहाल, हाल ही में जब अक्षय कुमार से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- यह बॉलीवुड में पहली बार है, जब एक बड़े एक्टर ने दूसरे बड़े एक्टर को अपनी फिल्म में साइन किया है। यह अब तक हॉलीवुड में ही हुआ है।

वहीं, यह अफवाह भी काफी तेज है कि फिल्म सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध पर बनाई जा रही है। इस पर अक्षय कुमार ने कहा कि, नहीं, फिलहाल कुछ भी फाइनल नहीं है। मैं इस फिल्म पर ज्यादा बात नहीं कर सकता.. वर्ना मेरे कांट्रैक्ट को सलमान कैंसिल कर देंगे।
हम्मम.. वैसे इतना फाइनल हो चुका है कि 2018 में एक बार फिर धमाकेदार फिल्में एक के बाद एक आने वाली है। अभी से कई फिल्में 2018 के लिए फाइनल हो चुकी है।
2018 में आने वाली फिल्मों के नाम-


Click it and Unblock the Notifications