नए खिलाड़ियों को मौका देते हैं अक्षय कुमार
'बेबी' एक्टर अक्षय कुमार न्यूकमर्स यानी बॉलीवुड के नए खिलाड़ियों के साथ काम करने को हमेशा उत्साहित रहते हैं। अक्षय कहते हैं कि नए कलाकारों के साथ काम करना उन्हें पसंद है और यही वजह है कि वह अपनी फिल्म निर्माण कंपनी हरिओम एंटरटेंमेंट की फिल्मों में ज्यादा से ज्यादा नई प्रतिभाओं को मौका देते हैं।
फिल्म बेबी की सफलता के बाद अक्षय ने बताया कि, 'मैंने सबसे ज्यादा नए निर्देशकों, एक्टर और एक्ट्रेसस को अपने बैनर की फिल्मों में मौका दिया है।' आपको बता दें, अक्षय की हालिया रिलीज एक्शन से भरपूर फिल्म 'बेबी' में भी त्रिशा कृष्णन, विनय विरमानी जैसे नए कलाकारों ने काम किया है।
अक्षय नए निर्देशकों के साथ काम करने से भी नहीं हिचकते। बेबी से पहले वह फिल्म 'एंटरटेंमेंट' में नई निर्देशक जोड़ी साजिद-फरहाद और 'खिलाड़ी 786' में आशीष आर. मोहन के साथ काम कर चुके हैं। वैसे दोनों फिल्में कुछ खास सफल नहीं रही, लेकिन अक्षय खुश हैं।
जोश भर देंगी अक्षय कुमार की फिल्म बेबी की ये तस्वीरें
अक्षय कुमार ने कहा, 'मुझे नए कलाकारों के साथ काम करना पसंद है, क्योंकि मुझे नए विचार पसंद आते हैं।' गौरतलब है कि, अक्षय की अगली फिल्म 'गब्बर' है, जिसमें श्रुति हासन उनकी नायिका हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म 'वॉरियर' की हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं, फिल्म भारत में 'ब्रदर्स' के नाम से प्रदर्शित होगी।


Click it and Unblock the Notifications












