भूकंप राहत कार्य में 'गब्बर इज बैक' की कमाई नहीं देंगे अक्षय
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार शायद ही किसी अफवाह पर ध्यान देते हों। लेकिन इस बार एक्टर ने तब जवाब देना जरूरी समझा, जब यह अफवाह जोड़ पकड़ने लगी कि अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'गब्बर इज बैक' के पहले दिन की कमाई नेपाल भूकंप पीड़ितों को दान में देंगे।

इस अफवाह पर अक्षय का कहना है कि वह ऐसे फैसले ले ही नहीं सकते। ये फैसले फिल्म के निर्माताओं द्वारा लिए जाते हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नेपाल भूकंप पीड़ितों की मदद में अपना योगदान देने के लिए वह गब्बर इज बैक के रिलीज होने का इंतजार नहीं करेंगे।
अक्षय ने ट्विटर के जरीए अफवाहों को शांत किया। उन्होंने लिखा, 'अफवाह है कि मैं 'गब्बर इज बैक' के पहले दिन की कमाई नेपाल भूकंप पीड़ितों को दे रहा हूं। पहली बात तो यह कि मैं फिल्म का निर्माता नहीं हूं, तो ऐसे फैसले मैं नहीं ले सकता, दूसरी बात यह कि अपना योगदान देने के लिए मुझे फिल्म प्रदर्शित होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।'
बता दें, कृष निर्देशित फिल्म 'गब्बर इज बैक' 1 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, श्रुति हसन और करीना कपूर मुख्य किरदारों में हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

