..................... akshay Kumar saved the life of actor during Manish Paul show - Hindi Filmibeat

VIDEO स्टंट के दौरान बेहोश हुआ ये मशहूर एक्टर, कूद कर अक्षय कुमार ने बचाई जान

अक्षय कुमार की आगामी फिल्म हाउसफुल 4 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। अक्षय ने अपनी इस फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत पूरी कास्ट के साथ कर दी है। अपनी इस लंबी मल्टी स्टारर फिल्म की टीम के साथ अक्षय मनीष पॅाल के नए टीवी शो पर पहुंचे। वहां पर शूटिंग के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि अक्षय ने एक बार फिर अपनी बहादुरी का परिचय दिया है।

मनीष पॅाल के 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस शो में अली असगर और परितोष त्रिपाठी भी बतौर कलाकार जुड़े हैं। ऐसे में अक्षय के सामने स्टंट करते हुए परितोष त्रिपाठी हारनेस पर बेहोश हो गए।

Akshay Kumar

इस दौरान उनके साथ हारनेस पर अली असगर भी लटके हुए थे। अली लटकते हुए हारनेस से परितोष को बचाने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां पर अक्षय कुमार कूद कर आ गए और उन्होंने समय रहते हुए उसे गिरने से बचा लिया।

फिर सबकी सहायता से परितोष को नीचे उतारा गया। इसका वीडियो बीते कुछ समय से वायरल हो रहा है। चलिए आपको दिखाते हैं कैसे स्टंट कुमार ने परितोष को बचाया। ( नीचे देखिए Video)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X