अक्षय कुमार ने सबके सामने एक्ट्रेस के सांवले रंग का उड़ाया था मजाक? अब एक्ट्रेस ने दी सफाई
कुछ दिनों पहले ही अभिनेत्री शांतिप्रिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि कैसे अक्षय कुमार ने सबसे सामने उनके सांवले रंग का मजाक उड़ाया था, और वो डिप्रेशन में चली गई थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने एक ट्विट के साथ अपने बयान पर सफाई दी है कि उनका बयान गलत अंदाज में लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार ने उनके रंग को लेकर जो भी कहा मजाक में कहा था। उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
अक्षय कुमार को लेकर शांतिप्रिया के दिये गए बयान के बाद काफी चर्चा शुरु हो गई थी। लेकिन अभिनेत्री सभी अफवाहों को शांत करते हुए ट्विट किया और लिखा- "मैं एक चीज साफ कर देना चाहती हूं कि अक्षय ने वो सभी कमेंट मजाकिया अंदाज में किए थे। हालांकि उनका वो कमेंट काफी समय तक मेरे दिमाग में रहा था। लेकिन उनका मकसद ठेस पहुंचाना या परेशान करना नहीं था। मैं अक्षय के काम को पसंद करती हूं, और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

बता दें, अक्षय कुमार और शांतिप्रिया ने दो फिल्मों में साथ काम किया है, सौगंध (1991) और इक्के पे इक्का (1994).. शांतिप्रिया ने कई तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications











