शुरु हुई 'अतरंगी रे' की शूटिंग, सारा अली खान और अक्षय कुमार की क्यूट तस्वीर सेट से वायरल
सुपरस्टार अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फैंस इस फिल्म के शुरु होने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ये इंतजार खत्म हो गया है और इस फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म के सेट से अक्षय कुमार और सारा अली खान की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसको खुद अक्षय कुमार ने साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होने बताया है कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।
Recommended Video
अक्षय कुमार ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा.. 'लाइट, कैमरा एक्शन.. इन्ही शब्दों के साथ मजा आता है। आनंद एल राय की अतरंगी रे की शूटिंग शुरु हुई। आप सभी लोगों की दुआओं और आशीर्वाद की जरूरत है। एआर रहमान का म्यूजिक है और इसको हिमांशु शर्मा ने लिखा है।' अक्षय कुमार ने जैसे ही ये कैप्शन लिखा ये तेजी से वायरल है और सारा उनके साथ काफी क्यूट नजर आ रही हैं।
शाहरुख खान की पठान में डिंपल कपाड़िया की जबरदस्त एंट्री? इस शानदार किरदार के साथ आएंगी नजर!


Click it and Unblock the Notifications