बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' को बड़ा झटका, एक साथ कई शो कैंसल !

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हाल ही में ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज रिलीज हुई। इस फिल्म को दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। एक हाई बजट फिल्म होने के बाद भी सम्राट पृथ्वीराज बंपर कमाई तो दूर की बात है, 100 करोड़ का कारोबार भी नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट अनुसार मंगलवार को सम्राट पृथ्वीराज ने कुल मिलाकर 48.60 करोड़ रुपए का कारोबार किया है।

Samrat prithviraj

आलम यह है कि भारत में कई बड़े शहरों में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को जीरो ऑक्यूपेंसी का सामना करना पड़ा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर अनुसार कई बड़े सिनेमाघरों से सम्राट पृथ्वीराज के कई शो कैंसल किए जा रहे हैं। कई शो के टिकट तक नहीं बिक रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर की सम्राट पृथ्वीराज को 200 करोड़ से अधिक बजट के साथ बनाया गया है।

अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म जिसको झटका

अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म जिसको झटका

ट्रेड जानकारों के मुताबिक सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार की दूसरी ऐसी फिल्म है जिसे कमाई को लेकर बड़ा झटका लगा है। इससे पहले अक्षय कुमार की बच्चन पांडे भी सिनेमाघर में द कश्मीर फाइल्स के सामने टिक नहीं पाई।.

मानुषी छिल्लर,सोनू सूद और संजय दत्त

मानुषी छिल्लर,सोनू सूद और संजय दत्त

सम्राट पृथ्वीराज अक्षय कुमार के करियर की पहली ऐतिहासिक फिल्म होने के बाद भी फ्लॉप हो गई। सम्राट पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर,सोनू सूद और संजय दत्त ने लीड भूमिका निभाई।

बच्चन पांडे के फ्लॉप के बाद सम्राट पृथ्वीराज

बच्चन पांडे के फ्लॉप के बाद सम्राट पृथ्वीराज

बच्चन पांडे के फ्लॉप से पहले अक्षय कुमार को कोविड के दौरान सूर्यवंशी ने जबरदस्त हिट कमाई दी है। सूर्यवंशी का लाइफटाइम कलेक्शन 196 करोड़ से अधिक का रहा है। अक्षय कुमार के करियर की कमाई करने वाली फिल्मों की तरफ देखा जाए तो 2.0 रही है।

अक्षय कुमार की हिट फिल्में

अक्षय कुमार की हिट फिल्में

साल 2015 में अक्षय कुमार को एक और हिट फिल्म बेबी मिली है।इस फिल्म की कुल कमाई 100 करोड़ के करीब की रही है। अक्षय की राउडी राठौर ने भी तगड़ी कमाई करते हुए 133 करोड़ की कमाई की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X