अक्षय नहीं शाहरुख, सलमान, प्रियंका ने भी जड़ा है फैंस को तमाचा
फैन, ये शब्द आज काफी आम हो चुका है। हर कोई किसी ना किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का फैन है लेकिन क्या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने फैंस को उतनी ही इज्जत व सम्मान देते हैं जितना कि उनके फैंस उन्हें देते है? इस सवाल का जवाब शायद किसी के पास नहीं होगा क्योंकि हम एक तरफ तो ये सुनते आए हैं कि अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान अपने फैंस की बेहद कद्र करते हैं व उनसे प्यार करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा द्वारा अपने फैंस को थप्पड़ मारने की खबरें भी सुनने में आती रहती हैं।
अब इन दो विपरीत बातों में से किस बात पर भरोसा किया जाए। क्या ये माना जाए कि सिने जगत के सितारों को अपने फैंस से प्यार है या फिर ये माना जाए कि फैन होने के बावजूद सितारों से एक दूरी बनाए रखना बेहद जरुरी है क्योंकि पता नहीं कब किसका दिमाग खराब हो जाए और वो फैंस के साथ ही बद्सलूकी पर उतर आएं। हालांकि इसी बात का एक पहलू ये भी है कि अक्सर फैंस अपनी हद भूल जाते हैं और इस वजह से भी सितारों के उनके साथ इस तरह का बर्ताव करना पड़ता है।
ऐसे में सिर्फ सितारों को ही गलत कहना सही नहीं होगा। कभी कभी फैंस को भी ये समझना चाहिए कि वो जिसके फैन हैं वो कोई आम इंसान नहीं हैं। तो आइये जानते हैं कि कौन कौन से सितारें है जो अपनी ही फैंस के साथ बद्सलूकी करते देखे गये।


Click it and Unblock the Notifications