'जुग जुग जियो' के लिए अक्षय कुमार ने कही ये बात, आज रिलीज हुई है वरुण धवन की फिल्म!
अनिल कपूर, वरुण धवन, नीतू कपूर और कियारा आडवाणी की शानदार फिल्म जुग जुग जियो आज रिलीज हो चुकी है और इस फिल्म के काफी ज्यादा चर्चे हैं। अभिनेता अनिल कपूर और फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं और उन्होने प्रमोशन के दौरान ये बातें कहीं थीं। इस फिल्म को लेकर एक वीडियो सुपरस्टार अक्षय कुमार का सामने आया है और उन्होने इस फिल्म के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं।
ऐसा काफी कम ही देखा जाता है कि कोई एक्टर किसी दूसरे एक्टर की फिल्म का प्रमोशन करता नजर आता हो। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है कह रहे हैं कि, 'आज फ्राइ़डे है यानि थिएटर जाने का दिन है।'

इसक अलावा उन्होने कैप्शन में लिखा है, 'फिल्म के लिए मेरी शुभकामनाएं।' इसके अलावा अजय देवगन ने लिखा, ''मेरे प्रिय @AnilKapoor जी, हमेशा पार्टी की जान। मैंने सुना है आप #JugJuggJeeyo में शानदार हैं। यहां आपको और JJJ टीम की शानदार सफलता की कामना है।''
अक्षय कुमार की बात करें तो उनकी आखिरी रिलीज पृथ्वीराज ने लोगों को काफी निराश किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी।
फिल्म का बहुत बुरा हाल रहा और कलेक्शन भी बहुत ही कम रहा। इससे मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया है और वो पृथ्वीराज की प्रेमिका संयोगिता के रोल में दिखाई दी है। अक्षय कुमार पर मेकर्स ने गुस्सा निकाला है इसकी भी खबरें आईं हैं लेकिन किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार अपनी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में उनकी ये फिल्म अच्छा बिजनेस कर सकतीं हैं। अक्षय कुमार रामसेतु और रक्षाबंधन को लेकर चर्चा में है। खबरें हैं कि गोरखा का ऐलान हुआ था लेकिन फिल्म डिब्बाबंद हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications











