..................... अक्षय कुमार ने कहा हमें हॉलीवुड से सीख लेनी चाहिए, बताया हिट का फॉर्मूला! Akshay Kumar said that we should learn from Hollywood, told the formula of hit! - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने कहा हमें हॉलीवुड से सीख लेनी चाहिए, बताया हिट का फॉर्मूला!

akshay kumar

सुपरस्टार अक्षय कुमार उन अभिनेताओं में से एक हैं जो कि एक साल में कई फिल्मों के साथ नजर आते हैं। जिस तरह की समस्या कोरोना काल खत्म होने के बाद नजर आ रहीं हैं उसपर अभिनेता एक बड़ा बयान दे डाला है। गौरतलब है कि इस वक्त बॉलीवुड की काफी फिल्में ही चल रहीं हैं और इसका एक कारण ओटीटी को भी माना जा रहा है। हालांकि अक्षय कुमार का कुछ और मानना है।

अक्षय कुमार का मानना ​​है कि अगर फिल्में नहीं चल रहीं हैं तो इसमें दर्शकों की कोई गलती नहीं बल्कि पूरी निर्माताओं की है। जी हां, अक्षय कुमार ने हाल ही में राम चरण के साथ हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में भाग लिया था और इस दौरान उन्होने कई बातें कहीं थीं।

अक्षय कुमार ने कहा है कि, अगर हमें अपनी फिल्मों पर सुधार करना है तो हमें बाहरी देशों से सीखना चाहिए। दरअसल कुमार अक्षय कुमार ने बॉलीवुड से कहा है कि वो हॉलीवुड से सीखें और ज्यादा से ज्यादा मल्टी-कास्ट फिल्में बनाएं।

उन्होने ये भी कहा है

उन्होने ये भी कहा है

उन्होने ये भी कहा है कि, "चीजें बदल गई हैं", और दर्शकों की पसंद में तेजी से बदलाव आया है। जी हां, अक्षय कुमार के इस बयान के बाद तेजी से चर्चा हो रही है और कई लोग इसपर रिएक्ट कर चुके हैं।

कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है

कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है

हालांकि बॉलीवुड में इसको कितना सीरियस लिया जाता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। अक्षय कुमार ने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और आने वाले समय में वो ऐसा करते नजर आते रहेंगे।

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित राम सेतु में देखा गया था

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित राम सेतु में देखा गया था

वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार को हाल ही में अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित राम सेतु में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को लेकर काफी तारीफ हुई थी और फैंस ने सोशल मीडिया पर धमाका कर दिया था।

बड़े मियाँ छोटे मियाँ

बड़े मियाँ छोटे मियाँ

इसके अलावा वो बड़े मियाँ छोटे मियाँ को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस फिल्म में वो अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आने वाले हैँ। फिल्म का आधिकारिक ऐलान काफी पहले हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X