बेटे ने मेरी 90 प्रतिशत फिल्में देखी हैं, वो कहता है 'बैड' बहुत बेकार है- अक्षय कुमार का खुलासा
अक्षय कुमार की गुड न्यूज इस वीक रिलीज होने वाली है। करीना कपूर खान के साथ अक्षय कुमार की जोड़ी को ट्रेलर में पसंद किया गया है। माना जा रहा है कि ये भी अक्षय कुमार की हिट फिल्मों का हिस्सा बन जाएगी। इससे सभी वाकिफ हैं कि अक्षय कुमार साल में 4 फिल्में करते हैं और सभी कमाई और लोकप्रियता के लिहाज से अक्षय के स्टारडम को आगे लेकर जा रही हैं।
इस साल भी अक्षय कुमार की केसरी, मिशन मंगल, हाउसफुल 4 रिलीज हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार की फिल्मों पर उनके परिवार की क्या प्रतिक्रिया होती है। खासकर उनके बेटे आरव की।

अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया कि आरव उनकी फिल्मों का रिव्यू करते हैं साथ उन्होंने ये भी बताया कि बेटी नितारा उनके स्टारडम के बारे में नहीं जानती हैं और वह उनसे सवाल पूछती हैं।


Click it and Unblock the Notifications