Akshay Kumar के तंबाकू ऐड को देखकर भड़के लोग, एक्टर ने सफाई में कह दिया खबरों को ही फेक

Akshay Kumar Tobacco Ad Contorversy: एक तंबाकू ब्रांड के नए टीवीसी में अक्षय कुमार को देखकर फैंस आश्चर्यचकित रह गए, जिसमें शाहरुख खान और अजय देवगन भी थे। जब इन तीनों सुपरस्टार्स का पहला विज्ञापन सामने आया तो इन तीनों की काफी आलोचना हुई।
इस विज्ञापन की वजह से अक्षय कुमार को आड़े हाथों लिया गया क्योंकि उन्हें एक फिटनेस आइकन के रूप में जाना जाता है। अपने इंटरव्यू में वह हमेशा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में बात करते रहते हैं। लोगों का मानना था कि एक सार्वजनिक हस्ती को अपने संदेश के साथ वह विज्ञापन नहीं करना चाहिए था। बाद में उन्होंने इसके लिए माफी मांगी और कहा कि विज्ञापन से अर्जित राशि से उन्हें कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने इसे दान के लिए दे दिया।
कल यानी आठ अक्टूबर को विमल ज़ुबान केसरी का नया टीवीसी यानी एडवरटिजमेंट सामने आया है। इस एडवरटिजमेंट में एक बार फिर अक्षय कुमार भी मौजूद थे। इससे नेटिजन्स आश्चर्यचकित रह गए कि क्या वह अपने शब्दों से मुकर गए हैं। लोगों ने एक एक बार फिर से अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। लेकिन अब अक्षय कुमार ने सारी स्थिति को साफ कर दिया है।
जी हां, अक्षय कुमार ने सभी फेक खबरों पर विराम लगाते हुए अब साफ कर दिया है कि यह विज्ञापन भी उसी साल फिल्माया गया था, जिस साल उन्होंने विमल जुबान केसरी के साथ हाथ मिलाया था। अक्षय ने एक ट्वीट में बताया कि यह एडवरटिजमेंट साल 2021 में फिल्माया गया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना एसोसिएशन बंद कर दिया है।
अक्षय कुमार फिल्म मिशन रानीगंज में नजर आ रहे हैं जो अब सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म में वह जसवन्त सिंह गिल की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म को क्रिटिक द्वारा बेहतरीन रेटिंग दी गई है। इस फिल्म में अक्षय के साथ परिणीति भी नजर आई हैं। अक्षय की आने वाले फिल्म की बात करें तो साल 2024 में उनकी एक बड़ी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां भी आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications