फिशी वाटर राइड करते नजर आए अक्षय कुमार, वीडियो देख हंस पड़ेंगे फैंस!
सुपरस्टार अक्षय कुमार कम समय में कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं और इस समय कई फिल्मों को लेकर वो बिजी चल रहे हैं। फिल्म करने के साथ साथ वो अपने परिवार के लिए भी समय निकाल लेते हैँ। इस समय उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जोकि उन्होने खुद ही साझा किया है। इस वीडियो में अक्षय कुमार वाटर स्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो को देखकर आप निश्चित ही काफी हंसने वाले हैं क्योंकि अक्षय कुमार फिशी स्लाइडिंग कर रहे हैँ। इस वीडियो में अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है कि.. 'छुट्टी का आखिरी दिन...गेस करें किसने मुझे ये स्लाइड करने को कहा, अपने फेवरेट फिशी और प्यारी मुस्कान के बहाने से।'

अक्षय कुमार के इस वीडियो पर उनके फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैँ। अक्षय कुमार का ये वीडियो मालदीव का है जहां पर वो अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने गए थे।
उनके साथ उनकी बहन भी थी जो कई दिनों बाद उनसे मिलीं थीं। अक्षय कुमार के इस वीडियो का फनी पार्ट ये है कि आगे जाकर वो स्लिप हो जाते हैं। अक्षय कुमार के पीठ पर उनके बेटे का नाम लिखा हुआ नजर आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो इस समय अक्षय कुमार फिल्म रामसेतु, पृथ्वीराज और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा उनकी फिल्म सूर्यवंशी रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications