सारागढ़ी डे पर केसरी स्टार अक्षय कुमार ने दिया 21 सिख सैनिकों को ट्रिब्यूट- देखिए फोटो
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने हाल ही में एक फिल्म की थी जिसका नाम केसरी है। ये फिल्म एक रियल स्टोरी पर आधारित थी जो कि सारागढ़़ी की लड़ाई से ली गई। आज अक्षय कुमार ने एक तस्वीर को साझा करते हुए फिर से इस बात की याद दिलाई है। दरअसल आज सारागढ़ी डे है जिसके मौके पर अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करके हुए एक केसरी की एक फोटो पोस्ट की है और लिखा है कि...
'36वीं सिख रेजीमेंट को मैं दिल से ट्रिब्यूट देता हूं, 21 सैनिकों ने 10 हजार अफगानियों से लड़ाई की, आपकी बहादुरी और ये इतिहास हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगा।' अक्षय कुमार का ये ट्वीट इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

बता दें कि सारागढ़ी समाना रेंज पर स्थित कोहाट जिले के सीमावर्ती इलाके का एक छोटा सा गाँव है लेकिन इस पाकिस्तान में है। इस किले को 21 अप्रैल 1894 को ब्रिटिश सेना के 36वीं सिख रेजिमेंट के कर्नल जे कुक की कमान में बनाया गया था।
इस फिल्म में अक्षय कुमार ने काफी दमदार अभिनय किया था और काफी शानदार तरीके से इस बटालियन के शौर्य को लोगों के सामने रखा था। अक्षय कुमार इस समय फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications