लक्ष्मी का नया गाना बम भोले - हिजड़े के अवतार में तांडव करते दिखे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी का नया गाना बम भोले रिलीज़ हो चुका है और कुछ ही घंटों में गाने को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं। गाने में अक्षय कुमार हिजड़ा अवतार में तांडव करते नज़र आ रहे हैं। गाने में अक्षय कुमार लक्ष्मी के अवतार में भगवान शिव की भक्ति में लीन नज़र आ रहे हैं। वहीं गाने के बोल और म्यूज़िक दोनों ही लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

गाने की कोरियोग्राफी भी बेहतरीन है जिसे अक्षय कुमार पूरी शिद्दत से निभाते दिखते हैं। कभी वो शिव के त्रिशूल के साथ नाचते दिखते हैं तो कभी उनके भभूत में रंगे दिखते हैं।
गाने को कम्पोज़ किया और लिखा है Ullumunati ने और इसे गाया है उभरते हुए रैपर और सिंगर वायरस ने। ज़ी म्यूज़िक कंपनी के तहत रिलीज़ हुए इस गाने को यट्यूब पर कुछ ही घंटों में लगभग 6 लाख लोग देख चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
