ट्रेलर से ठीक पहले अक्षय कुमार का नया टॉयलेट सरप्राइज़
अक्षय कुमार की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन में जुट चुके हैं और अब ट्रेलर से ठीक पहले फिल्म का एक शानदार पोस्टर लॉन्च हुआ है।
अक्षय कुमार स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर तीन दिन में आने वाला है लेकिन उससे पहले फिल्म का एक शानदार पोस्टर आया है जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि अक्षय कुमार वाकई कुछ हटके लेकर आने वाले हैं।
दरअसल, पोस्टर में केवल शौचालय के साइन बने हुए हैं। कहीं हिंदी में, कहीं अंग्रेज़ी, छोटा घर, बड़ा घर, जिसको जैसी सुविधा मिले, वहां सुलभ शौचालय के इन पोस्टर को याद कर सकता है।

अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रमोशन शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म के सिलसिले में अक्षय कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल चुके हैं।
फिल्म स्वच्छ भारत अभियान और जहां सोच वहां शौचायल जैसी थीम को समेटते हुए एक बेगद हास्यास्पद लेकिन विषय वाली फिल्म है। फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय ने इसे बेहद दिलचस्प थीम बताया।
उन्होंने बताया कि देश में 54 प्रतिशत आबादी के बाद शौचालय की सुविधा नहीं है। इसलिए अक्षय ने माना कि थोड़ा सा ड्रामा और कॉमेडी के साथ यदि इस विषय को लोगों तक पहुंचाया जाए तो वो ज़रूर इसमें दिलचस्पी लेंगे।
वैसे भी अक्षय कुमार फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर सोने का अंडा देने वाली मुर्गी हो चुके हैं। वो जिस चीज़ पर हाथ लगा दें उसे हिट ही होना है। जानिए उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट


Click it and Unblock the Notifications