DHAMAKA: अक्षय कुमार की ये गुड न्यूज़, आज फैन्स का दिन बना देगी!
अक्षय कुमार से जुड़ी ये खबर सुन कर फैन्स का दिन बन जाएगा। दरअसल, सूत्रों की मानें तो अक्षय कुमार जॉली एलएलबी की शूटिंग खत्म करते ही नवंबर 2016 से टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग करेंगे और फिल्म जनवरी में खत्म हो जाएगी।
कुछ गणित बैठाया? दरअसल, अक्षय की दो फिल्मों की रिलीज़ डेट पहले ही आ चुकी है और अब माना जा रहा है कि नीरज पांडे की टॉयलेट एक प्रेम कथा की शूटिंग भी 2017 जनवरी में खत्म हो जाएगी।

वहीं अक्षय कुमार की क्रैक 15 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी और जॉली एलएलबी फरवरी 2017 और अगर जनवरी तक टॉयलेट एक प्रेम कथा पूरी हो जाती है तो अप्रैल तक वो भी रिलीज़ के लिए तैयारी होगी।
[#Funny: लोग एक दूसरे के कंधे पर चढ़कर देख रहे थे रूस्तम - सलमान फैन्स]
यानि कि 8 महीनों में ही में ही अक्षय की तीन फिल्में आ चुकी होंगी। इसके बाद अक्षय बिल्कुल खाली होंगे, क्योंकि रजनीकांत स्टारर 2.0 की शूटिंग वो पहले ही कर चुके हैं।
[#ScoreCard: अक्षय 42, अजय 33, सलमान 29, शाहरूख 28, आमिर 23]
ऐसे में देखना होगा कि उनका आगे का प्लान क्या होगा। क्योंकि अक्षय खाली बैठने वालों में से तो नहीं है। तो क्या अगले साल अक्षय की पांच फिल्में देखने को मिलेंगी? हो भी सकता है, क्योंकि उनके पास प्रोजेक्ट्स की भरमार है -
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
यह फिल्म व्यंग्य होगी और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा।फिल्म का बजट कुल 86 करोड़ होगा। वैसे भी अक्षय कुमार और नीरज पांडे एक साथ स्पेशल 26, बेबी और रूस्तम में साथ काम कर चुके हैं। और अब ये उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी।
जॉली एलएलबी 2
फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अक्षय कुमार का पहला लुक भी सामने आ चुका है। फिल्म में अक्षय कुमार का साथ देंगे सौरभ शुक्ला, अन्नू कपूर और हुमा कुरैशी।
2.0
अक्षय कुमार ने रजनीकांत स्टारर रोबोट 2 के लिए नमस्ते इंग्लैंड को पोस्टपोन कर दिया था। रजनीकांत की इस फिल्म के विलेन अक्षय कुमार हैं। फिल्म की हीरोइन हैं एमी जैक्सन और फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
कत्थी का रीमेक - इक्का
कत्थी साउथ की ब्लॉकबस्टर थी और इसकी कहानी किसानों की ज़मीन पर कब्ज़ा और उनकी आत्महत्या पर आधारित थी। हाल ही में अक्षय कुमार किसानों के समर्थन में भी आए थे। वहीं वो गजिनी डायरेक्टर ए आर मुरूगादोस के साथ हॉलीडे में काम कर चुके हैं।
हेरा फेरी 3
खबरों की मानें तो हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार अपनी तिकड़ी के साथ वापस आ चुके हैं और फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। यानि कि राजू पिस्तौल लेकर भागता है और अब बाबू भईया और श्याम उसे ढूंढेंगे। नीरज वोरा फिल्म के लेखक हैं और उन्हें वापस स्क्रिप्ट पर काम करने को कहा गया है।
नमस्ते इंग्लैंड
आएशा शर्मा वरूण धवन की जुड़वा सीक्वल से डेब्यू करने वाली थीं। लेकिन अब लगता है कि उनका डेब्यू अक्षय कुमार के साथ ही हो जाएगा। हालांकि प्रोड्यूसर विपुल शाह ने फाइनेंस की दिक्कत के बाद फिल्म को रोक दिया है।
के विजयेंद्र की नई फिल्म
इस फिल्म के लिए सब कुछ फाइनल माना जा रहा है क्योंकि केवी दूसरी बार जल्द ही अक्षय से मिलने वाले हैं। इसके पहले वो मगधीरा, बाहुहली और मक्खी जैसी फिल्में लिख चुके हैं। वहीं रोहित शेट्टी की अगली फिल्म अक्षय कुमार के साथ फाइनल हो चुके हैं और इसे प्रियदर्शन प्रोड्यस करेंगे। मतलब ज़ाहिर सी बात है ज़बर्दस्त हंगामा होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications






