SHAME.. अक्षय कुमार की 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. एक- एक सीन इस फिल्म से COPY
बॉलीवुड में बड़ा अच्छा चलन है.. किसी भी फिल्म से कोई भी सीन आप कॉपी पेस्ट कर सकते हैं और फिल्म के अंत में उसे क्रेडिट में शामिल कर सकते हैं। ताज़ा उदाहरण कबीर खान की ट्यूबलाइट है, जहां कई सीन्स हॉलीवुड फिल्म 'ए लिटिल बॉय' से हूबहू कॉपी की हुई थी.. हालांकि निर्देशक ने इसे मानने से इंकार किया था। बहरहाल, यहां हम अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' की बात कर रहे हैं।
सिर्फ शाहरूख, सलमान, अक्षय ही क्यों.. इन्हें भी चाहिए PROFIT में हिस्सा!
टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को देशभर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म अपने दमदार विषय के लिए काफी तारीफें बटोर रही है। स्वच्छ भारत अभियान या खुले में शौच जैसे सामाजिक मुद्दे पर बनी इस फिल्म को सभी उत्साहित हैं। लेकिन यदि हम आपसे कहें.. कि अक्षय कुमार की यह फिल्म ओरिजनल नहीं है.. तो! जी हां, जैसा झटका आपको लगा, वैसा ही हमें भी लगा था।

गौरतलब है कि टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर और गानों को देखते हुए साफ है कि यह फिल्म गुटरू गुटर गूं से काफी हद तक मिलती जुलती है.. या यूं कर लें कि कॉपी की हुई है। लेकिन ना तो इसके लिए गुटरू गुटर गूं के निर्माता- निर्देशक से कोई बात की गई थी.. ना ही कोई जानकारी दी गई थी।
बता दें, इस मामले में गुटरू गुटर गूं के निर्देशक प्रतीक शर्मा ने टॉयलेट एक प्रेम कथा के निर्माताओं पर केस भी दर्ज किया है। टॉयलेट एक प्रेम कथा की वजह से गुटरू गुटर गूं के वितरक फिल्म से हाथ खींच रहे हैं.. क्योंकि जाहिर है अक्षय कुमार की फिल्म के सामने इस फिल्म का टिकना नामुमकिन है।
लेकिन फिल्म रिलीज से पहले हम यहां कुछ तस्वीरें लेकर आएं हैं.. जिसे देखकर आप खुद ही मान जाएंगे टॉयलेट एक प्रेम कथा की एक एक सीन कॉपी की हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











