..................... Akshay Kumar's Toilet Ek Prem Katha controvery real lead demands compensation - Hindi Filmibeat

#ShocK: अक्षय कुमार ने मेरी फिल्म बनाने से पहले पूछा भी नहीं....कम से कम पैसे ही दे दें!

अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा को एक और झटका लग चुका है। दरअसल, फिल्म अनीता नर्रे नाम की एक लड़की पर बनी है और अब अनीता ने फिल्म पर केस करने की ठान ली है। दरअसल, कुछ दिन पहले भूमि पेडनेकर और फिल्म के श्री नारायण सिंह अनीता से मिले।

दोनों ने मिलकर अनीता को एक एग्रीमेंट की कॉपी पकड़ाई जिसके मुताबिक उन्होंने अनीता पांच लाख रूपये दिए। अनीता ने साइन करने के लिए थोड़ा समय मांगा।

akshay-kumar-s-toilet-ek-prem-katha-controvery-real-lead-demands-compensation

इसके बाद मध्य प्रदेश की रहने वाली अनीता ने सीधी डिमांड रखी कि वो साइन तभी करेंगी जब फिल्म की कमाई का एक हिस्सा उन्हें मिलेगा। अनीता ने जो किया वो एक साहसिक कदम था। और अगर इस पर पूरी फिल्म बन सकती है तो वो पांच लाख से ज़्यादा डिज़र्व करती हैं।

वहीं फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि जब हमने फिल्म बनानी शुरू की, हमें पता भी नहीं था कि अनीता नाम की कोई लड़की है। हमें फिल्म बनाते समय पता चला कि ऐसा वाकई हो चुका है।

इसलिए हमने अनीता को उसका हक देने की सोची। इससे ज़्यादा हम उसके लिए कुछ नहीं कर सकते। गौरतलब है कि इससे पहले, अक्षय कुमार की फिल्म पर दो लोग चोरी का आरोप लगा चुके हैं। जानिए सारी डीटेल्स यहां और यहां भी।

वहीं हमने आपको दिखाया कि इस फिल्म का एक एक सीन अक्षय की फिल्म में कॉपी किया गया है। अब देखना है कि अक्षय इस मुसीबत से कैसे निकलते हैं।

बहरहाल, इन सब बातों से फैन्स को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने फिल्म से ये उम्मीदें लगा ली हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X