WHATTT: अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा पर लग गया ग्रहण...यहां से हुई चोरी!
अक्षय कुमार स्टारर टॉयलेट एक प्रेम कथा 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है और फिल्म पर अब ग्रहण लग गया है। दरअसल, फिल्म नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत और जहां सोच वहां शौचालय पर बनी है और अब अक्षय कुमार की फिल्म पर चोरी का आरोप लग चुका है।
पहले ही इस विषय पर हाल ही में एक फिल्म रिलीज़ हो चुकी है जिसका नाम है फुल्लू। फिल्म की तारीफ भी काफी हो रही है और अब अक्षय कुमार की फिल्म पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर ने चोरी का आरोप लगा दिया है।

एक फिल्ममेकर प्रवीण व्यास की मानें तो अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर के कई सीन से ये साफ है कि फिल्म का प्लॉट उनकी शॉर्ट फिल्म मानिनी से उठाया गया है।
वहीं शीतल भाटिया, जो टॉयलेट एक प्रेम कथा की प्रोड्यूसर हैं, उनका मानना है कि ये सब बेकार के आरोप हैं। फिल्म के राइटर सिद्धार्थ - गरिमा हैं और उन्हीं के नाम पर ये फिल्म रजिस्टर की गई है।
बाकी सारे आरोप बेबुनियाद हैं और हम इस बारे में कड़ी कार्रवाई करेंगे क्योंकि ये हमारे लिए मानहानि हुई। वैसे अगर आप मानिनी का ट्रेलर देखें तो कुछ सीन मिलते ज़रूर हैं।
लेकिन कई बार, कई सीन, बताकर या बिना बताए फिल्मों में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। सुबूत यहां देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications