अक्षय कुमार के फैंस को तगड़ा झटका? OTT पर रिलीज होगी सूर्यवंशी! Funny मीम्स वायरल

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी का इंतजार काफी समय से फैंस कर रहे हैं और इसको लेकर खबर थी कि ये फिल्म थिएटर्स में काफी तगड़ा धमाका करने वाली हैं। लेकिन इस समय जो खबर चर्चा में हैं वो निश्चित ही अक्षय कुमार के फैंस को सदमें डालने के लिए काफी है। दरअसल पता चला है कि ये फिल्म भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो..

रिलायंस के सीईओ शिबासीश सरकार ने हाल ही में एक बयान देते हुए इस बात की तरफ इशारा किया है कि रणवीर सिंह की 83 द फिल्म और सूर्यवंशी ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इसके बाद से ही ये खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस समय ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है।

sooryavanshi, akshay kumar, 83 the film, ranveer singh, सूर्यवंशी, अक्षय कुमार, 83 द फिल्म, रणवीर सिंह

उनका कहना है कि कोरोना काल में अभी थिएटर्स खुलने के संभावना कम और अगर थिएटर्स खुलते भी हैं तो ऑडियंस की आने की भी संभावना काफी कम है। इसलिए ये मुमकिन है कि 83 द फिल्म और सूर्यवंशी को थिएटर्स की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए।

इसके पहले भी अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम के ओटीटी रिलीज का ऐलान हो चुका था। गौरतलब है कि इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर पर काफी फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं जिसको देखकर आप निश्चित ही काफी ज्यादा हंसने वाले हैं। देखिए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X