3 हजार स्क्रीन्स में रिलीज होगी अक्षय कुमार की सूर्यवंशी? कोरोना काल के बाद पहला बड़ा धमाका!
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी अब रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसके रिलीज के लिए काफी तैयारियां भी चल रही हैं। इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर्स कुछ ऐसा प्लान कर रहे हैं जिससे फैंस सिर्फ थिएटर्स में जाकर ही इस फिल्म का मजा ले सकते हैँ। लेकिन इस वक्त जोो सबसे बड़ी खबर आ रही है वो ये है कि सूर्यवंशी एक साथ कितनी स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली है।
खबरें हैं कि सूर्यवंशी को लेकर रोहित शेट्टी ने एक बड़ा प्लान किया है और ये फिल्म कोरोना काल के बाद रिलीज होने वाली पहली ऐसी फिल्म होगी जिसको इतने स्क्रीन्स मिलने वाले हैं।

एक सूत्र का कहना है, "वे सूर्यवंशी को रिकॉर्ड संख्या में स्क्रीन पर रिलीज़ करेंगे। यह हिंदी फिल्म उद्योग के लिए करो या मरो का क्षण होगा। निर्माता कम से कम 2,600-2,800 स्क्रीन आरक्षित करने की योजना बना रहे हैं।''


Click it and Unblock the Notifications