गुजराज में फिर रिलीज हो रही है अक्षय कुमार की सूर्यवंशी, 30 गैर-राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर होगा धमाका!
कोरोना वायरस और तीसरी लहर से पहले एक फिल्म आई जो कि ब्लॉकबस्टर हो गई, हम बात कर रहे हैं रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की जिसमें सुपरस्टार अक्षय कुमार नजर आए थे। कोरोना महामारी के दौरान सिनेमाघरों में हिट होने वाली यह बॉलीवुड की पहली बड़ी रिलीज़ थी। इसने उस मिथक को तोड़ दिया जो कि ओटीटी और थिएटर्स को लेकर फैंस के बीच चल रहा था। हालांकि इस वक्त फिल्म ओटीटी पर मौजूद है।
लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो किसी चौकाने वाली खबर से कम नहीं है। पता चला है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार की ये फिल्म गुजरात में एक बार फिर से रिलीज हो रही है।

जी हां, ये पूरी तरह से सही खबर है। दरअसल ये फिल्म गुजरात में लगभग 30 गैर-राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स स्क्रीन पर फिर से रिलीज़ हो रहा है। जैसे ही ये खबर सामने आई अक्षय कुमार के फैंस गुजरात में काफी खुश हुए हैं।

मकर संक्रांति के मौके पर की जा रही है
इस फिल्म की रिलीज मकर संक्रांति के मौके पर की जा रही है जो कि 14 जनवरी से शुरु हो रही है। पिंकविला के अनुसार, सूर्यवंशी ने गुजरात में शानदार प्रदर्शन किया, क्योंकि फिल्म ने यहां लगभग 42 करोड़ की कमाई की। देखते हैं कि फिल्म फिर से जादू बिखेर पाती है या नहीं!

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो, सूर्यवंशी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 195.04 करोड़ कमाए, इस तरह 200 करोड़ का आंकड़ा एक इंच से चूक गया। अक्षय कुमार की इस फिल्म में सुपरस्टार अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आए थे।

दोनो सितारे कैमियो कर रहे थे
हालांकि दोनो सितारे कैमियो कर रहे थे और ऐसा कहा जा सकता है कि ये काफी बड़ा असर डालने में कामयाब रहा है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जो उत्सुकता दिखी थी वो किसी से छिपी नहीं है और लोगों ने इसको काफी एंजॉय किया था।

कैटरीना कैफ नजर आईं थीं
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक बार फिर से कैटरीना कैफ नजर आईं थीं जो कि साथ में कई हिट दे चुकी हैँ। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, गोरखा, रामसेतु, रक्षाबंधन और सेल्फी जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे है।

एक टीजर के साथ फिल्म का ऐलान किया
इमरान हाशमी के साथ वो काफी जल्दी फिल्म सेल्फी में नजर आने वाले हैं और इसका ऐलान हाल ही में हुआ था। दोनों सितारों ने एक टीजर के साथ फिल्म का ऐलान किया था।


Click it and Unblock the Notifications











