अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ देंगे रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की झलक, 9 फरवरी Booked
सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट को लेकर अभी भी फैन्स में कन्फ्यूजन है। हालांकि तय माना जा रहा है कि फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज़ हो रही है। दूसरी तरफ, फैन्स लगातार सोशल मीडिया पर फिल्म को होली पर रिलीज़ करने की मांग कर रहे हैं।
अब सारे रहस्यों से परदा उठ जाएगा 9 फरवरी को। जी हां, 9 फरवरी को सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा होने जा रही है फिल्म की एक ज़बरदस्त झलक के साथ।

अब ये झलक फिल्म का नया प्रोमो होगा या फिर नया ट्रेलर होगा, फिलहाल इस बारे में कयास ही लगाए जा रहे हैं। वहीं फैन्स चाहते हैं कि अब तो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के टिप टिप बरसा पानी की एक झलक मिल ही जाए।
जो भी है, वो 9 फरवरी को पता चलेगा। 9, अक्षय कुमार की लकी डेट भी है। ऐसे में फैन्स को बस कुछ ही दिन का इंतज़ार करना है, सूर्यवंशी के ग्रांड अनाउंसमेंट के लिए। रोहित शेट्टी की पूरी टीम, इस अनाउंसमेंट की तैयारी में जुट गई है।

थियेटर तक दर्शक खींचेगी सूर्यवंशी
सूर्यवंशी विशुद्ध मसाला फिल्म है। ऐसे में इस फिल्म से ब्लॉकबस्टर से कम कुछ उम्मीद ही नहीं की जा रही है। वैसे भी रोहित शेट्टी कभी अपने दर्शकों को निराश नहीं करते हैं। इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस से थियेटर मालिकों के साथ बॉलीवुड को भी काफी फायदा होने वाला है। सूर्यवंशी थियेटर तक अपने दर्शक खींचकर लाएगी।

सिंबा से सूर्यवंशी तक का इंतज़ार
इस फिल्म का इंतज़ार, फैन्स 2018 से कर रहे हैं जब उन्होंने रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार की एक झलक देखी। रोहित शेट्टी ने अपने नए हीरो वीर प्रताप सूर्यवंशी को दर्शकों से तभी मिलवा दिया था।

पहली बार रोहित शेट्टी स्टाईल इंटरटेनमेंट
अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस किंग हैं और रोहित शेट्टी का कोई भी सट्टा आज तक बॉक्स ऑफिस पर फेल नहीं हुआ है। ऐसे में ये दोनों परदे पर धमाका करेंगे ये तो तय है, पर ये धमाका कितने करोड़ का होगा बस इसकी गिनती करनी है।

मिल चुकी है तसल्ली
हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई तमिल फिल्म मास्टर की ताबड़तोड़ कमाई सभी के लिए राहत की सांस लेकर आई है। फिल्म ने 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी पर भी अच्छे खासे दर्शक बटोरे और अच्छी खासी कमाई भी की है। ऐसे में तसल्ली मिल चुकी है दर्शक सिनेमाघर लौट रहे हैं।

आगे की प्लानिंग
इस फिल्म में रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की एक झलक दिख जाएगी। आगे चलकर सिंबा - सिंघम और सूर्यवंशी एक साथ जब परदे पर एक ही मिशन पर उतरेंगे तो वो मिशन कैसा होगा, दर्शक अभी से इसके कयास लगाने लग गए हैं।

तीन बॉक्स ऑफिस स्टार्स
अक्षय कुमार के साथ ही रणवीर सिंह भी बॉक्स ऑफिस स्टार हैं। वहीं अजय देवगन तो 2020 में तान्हाजी के साथ बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े स्टार रहे हैं। ऐसे में इस तिकड़ी का साथ में बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड दिलचस्प होने की पूरी संभावना है।

2021 का 300 करोड़ी क्लब
फिल्म की ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ होगी। फिल्म मार्च 2020 में रिलीज़ होने वाली थी। अगर उस समय फिल्म रिलीज़ होती तो फिल्म के पास 5 दिन का वीकेंड होता जो शानदार ओपनिंग सुनिश्चित करता। इस बार फिल्म की ओपनिंग अच्छी होने के आसार हैं क्योंकि दर्शक अब सिनेमाघरों की ओर लौट रहे हैं।

नए ट्रेलर का इंतज़ार
तो अब बस फैन्स को सूर्यवंशी के नए ट्रेलर प्रोमो का ही इंतज़ार है और आखिरकार फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो जाए तब ही तो काउंटडाउन शुरू हो पाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
