..................... Akshay Kumar's Sooryavanshi makes way for Salman Khan's Inshallah for Eid 2020 - Hindi Filmibeat

सूर्यवंशी Vs इंशाल्लाह - टल गया ईद 2020 क्लैश, अब लक्ष्मी बम से होगी अक्षय - सलमान की टक्कर

अक्षय कुमार और सलमान खान ईद 2020 में अपनी अपनी फिल्मों के साथ क्लैश करने वाले थे। जहां अक्षय कुमार, रोहित शेट्टी के साथ सूर्यवंशी का एलान कर चुके थे वहीं सलमान खान, संजय लीला भंसाली के साथ इंशाल्लाह में नज़र आने वाले थे। लेकिन अब लगता नहीं कि ये क्लैश लोगों को देखने को मिलेगा।

दरअसल, अक्षय कुमार की नई फिल्म लक्ष्मी बम का एलान हो चुका है। फिल्म 5 जून 2020 को रिलीज़ हो रही है। यानि कि ईद के दो हफ्ते बाद। ऐसे में नामुमकिन है कि अक्षय अपनी दो फिल्मों को दो हफ्तों के अंदर रिलीज़ कर दें। इसलिए ज़ाहिर सी बात है कि सूर्यवंशी को कोई और डेट मिलने वाली है।

akshay-kumar-s-sooryavanshi-makes-way-for-salman-khan-s-inshallah-for-eid-2020

हालांकि इस हेर फेर से अक्षय कुमार और सलमान खान की टक्कर कम ज़रूर होगी पर खत्म नहीं होगी। गौरतलब है कि सलमान खान जब भी ईद, दीवाली, क्रिसमस पर आते हैं तो कम से कम 50 दिन तक बॉक्स ऑफिस पर टिकते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम और सलमान खान की सूर्यवंशी एक दूसरे पर असर तो ज़रूर डालेंगी।

वहीं दूसरी तरफ रोहित शेट्टी पहले ही एलान कर चुके हैं कि ईद मतलब सलमान खान होता है। सलमान के फैन्स ईद पर बेसब्री से उनका इंतज़ार करते हैं। ऐसे में रोहित क्लैश करके फैन्स की उम्मीदों पर पानी नहीं फेरना चाहते। वैसे भी अक्षय कुमार इस समय बॉक्स ऑफिस पर सोने की मुर्गी हैं। वो जब आ जाएं, धमाका कर ही देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X