..................... Akshay Kumar's Sooryavanshi first song Aila Re Aila will be release on 21 October! शुरु हुआ सूर्यवंशी का प्रमोशन - Hindi Filmibeat

शुरु हुआ सूर्यवंशी का प्रमोशन, इस दिन रिलीज होगा अजय, रणवीर और अक्षय कुमार स्टारर पहला गाना!

सुपरस्टार अक्षय कुमार इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी को लेकर काफी चर्चा में हैं और फैंस काफी बेसब्री से फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैँ। बता दें कि सूर्यवंशी को लेकर कई तरह से स्टार्स ने प्रमोशन शुरु कर दिए हैं। लेकिन इस वक्त जो खबर सामने आ रही है वो आपको काफी खुश करने वाली है। उस दिन का ऐलान हुआ है जब सूर्यवंशी का पहला गाना रिलीज होने वाला है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने एक ट्वीट करते हुए ऐलान किया है कि अक्षय कुमार सूर्यवंशी के पहले गाने के साथ आ रहे हैं।

तरण आदर्श लिखते हैं.. ''सूर्यवंशी ने प्रमोशन शुरु कर दिए हैं.. पहला गाना 21 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है। रिलीज डेट के ऐलान के बाद सूर्यवंशी की टीम इसके प्रमोशन्स शुरु करेगी।

sooryavanshi, akshay kumar, सूर्यवंशी, अक्षय कुमार

21 अक्टूबर को गाना आइला रे रिलीज होगा। इस गाने में अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं।'' इस ऐलान के बाद लगातार इस पर अक्षय कुमार के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस को लेकर भी कई तरह की बातें हो रहीं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी। सूर्यवंशी एक ऐसी फिल्म साबित हो सकती है, जो बड़ी संख्या में दर्शकों को बड़ी स्क्रीन तक लाएगी।

धमाकेदार एक्शन, स्टंट और स्कारकास्ट से सजी अक्षय कुमार की इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस को भी काफी उम्मीदें हैं। सिंघम और सिंबा के बाद, यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है। रोहित शेट्टी इसके पहले अजय देवगन के साथ सिंघम और रणवीर सिंह के साथ सिंबा बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X