अक्षय कुमार का सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस होता 300 करोड़ पार, बॉलीवुड की 10वीं 300 करोड़ी फिल्म
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का इंतज़ार फैन्स को जितनी बेसब्री से था, उतना ही फैन्स को ये इंतज़ार भारी पड़ गया। लेकिन मान लीजिए अगर दुनिया वैसी ही होती जैसे कोरोना के पहले थी तो आज अक्षय कुमार की सूर्यवंशी के 300 करोड़ पार होने का जश्न मन रहा होता।
ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श की मानें तो सूर्यवंशी को लेकर गज़ब का माहौल था। फिल्म 24 को रिलीज़ होनी थी और इसके शो 24 घंटे लगे रहने थे। ऐसे में फिल्म 5 दिन के वीकेंड में 130 - 150 करोड़ कमा चुकी होती।

अगर इस आंकड़े के हिसाब से देखा जाए तो करीब 17 - 18 दिनों में लगातार 24 घंटे के शो और कुछ आंशिक छुट्टियों के कारण सूर्यवंशी धमाकेदार बिज़नेस कर रही होती और अभी तक फिल्म का आंकड़ा 300 करोड़ पार हो चुका होता।
इतना ही नहीं, ये फिल्म बॉलीवुड की 10वीं, 300 करोड़ी फिल्म होती और अक्षय कुमार की पहली। शायद ये अक्षय के करियर की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म भी होती। लेकिन अब सब कुछ एक काश पर टिक गया है।
आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की 300 करोड़ क्लब वाली फिल्में, कितने दिन में कमा पाई थीं 300 करोड़।


Click it and Unblock the Notifications












