नहीं मान रहे अक्षय कुमार- ईद 2020 में सलमान खान से तगड़ी भिड़ंत- कैटरीना कैफ भी आईं साथ
सुपरस्टार सलमान खान के बारे में तो आपको पता ही है कि वो ईद में धमाका करने के लिए हर साल तैयार रहते हैं। इस साल भी वो भारत को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब 2020 की बात करें तो अक्षय कुमार उनसे सीधा पंगा लेने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर ऐलान हुआ था कि वो इस फिल्म को ईद 2020 को रिलीज करेंगें लेकिन उस समय सलमान खान की किसी फिल्म ऐलान नहीं हुआ था।
बाद में सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म साइन की जिसका नाम इंशाल्लाह है और इस फिल्म में आलिया भट्ट उनके साथ नजर आने वाली है। गौरतलब है कि इस फिल्म को ईद 2020 को लॉक किया गया है।

हैरान करने वाली बात को ये है कि इसके बाद भी करण जौहर और रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हाल ही में किए गए एक ट्वीट की बात करें तो करण जौहर ने स्पष्ट शब्दों में ये ऐलान किया है कि फिल्म 2020 ईद तक रिलीज की जा सकती है।
गौरतलब है कि इस फिल्म में लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। कैटरीना कैफ काफी समय के बाद अक्षय कुमार के साथ दिखेंगीं। अब देखने वाली बात को ये है कि कहीं सलमान खान इस हरकत से सूर्यवंशी की टीम से नाराज ना हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications