..................... ओटीटी पर नहीं रिलीज होंगी सूर्यवंशी और 83 द फिल्म? Akshay kumar's Sooryavanshi and 83 The Film will not release in OTT platform - Hindi Filmibeat

फैंस के लिए बड़ी खबर, ओटीटी पर नहीं रिलीज होंगी सूर्यवंशी और 83 द फिल्म? मेकर्स करेंगे इंतजार

सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी और रणवीर सिंह की फिल्म 83 को लेकर काफी समय से चर्चा है कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है। पहले खबर आई थी कि थिएटर्स के काफी समय तक ना खुलने के कारण इस तरह के फैसले मेकर्स लेने वाले हैं। हालांकि अब जो खबर सामने आई है वो फैंस के लिए काफी राहत भरी होगी क्योंकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है।

पता चला है कि ये दोनों फिल्में किसी कीमत पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं होगी भले ही कितना समय लग जाए। बात करें अक्षय कुमार की तो उनकी एक फिल्म 'लक्ष्मी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी जिसको कुछ खास पसंद नहीं किया गया था। लोगों का मानना था कि अगर लक्ष्मी थिएटर्स में रिलीज हुई होती तो बहुत डिजास्टर साबित होती। ऐसे में सूर्यवंशी और 83 द फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो देर से ही सही लेकिन अपनी फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X