Akshay Kumar के बेटे को सिनेमा में नहीं है दिलचस्पी, एक्टिंग नहीं, इस फील्ड में बनाना है करियर

Akshay Kumar: एक ओर जहां फैंस अक्षय कुमार के बेटे आरव की फिल्म डेब्यू को लेकर अलग अलग कयास लगा रहे थे, वहीं अब अभिनेता ने खुलासा कर दिया है कि आरव को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं है। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे आरव के करियर प्लानिंग को लेकर बातें की हैं। एक्टर ने साफ तौर पर बताया कि उनका बेटा एक्टर नहीं बनना चाहता है।
एक सुपरस्टार होने के साथ साथ अक्षय कुमार एक फैमिली मैन के तौर पर भी जाने जाते हैं। जहां उनका और उनकी पत्नी ट्विकंल खन्ना का एक्टिंग के क्षेत्र से लंबा नाता रहा है.. उनके बेटे इससे दूरी बना कर रखना चाहते हैं।
अक्षय कुमार ने कहा, "आरव को फिल्मों का बिल्कुल शौक नहीं है। उसने कभी भी ये जाहिर नहीं किया कि उसे फिल्मों में आना है। उसने हमेशा कहा है कि उसे फैशन डिजाइनर बनना है। उसे अपना करियर फैशन डिजाइनिंग में ही बनाना है।"
अपनी फैमिली के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "मेरे घर में कोई फिल्मों के बारे में बात नहीं करता है। पत्नी ट्विंकल बहुत बड़ी क्रिटिक हैं। वो तो प्रोड्यूसर के सामने बोल देती हैं, कि कौन सी स्क्रिप्ट कैसी है। लेकिन आरव और नितारा बिल्कुल रिलेट नहीं करते हैं। मेरा बेटा-बेटी दोनों बिल्कुल अलग हैं।"
जहां अक्षय एक मिडिल क्लास परिवार से हैं, वहीं उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का परिवार हमेशा फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहा है। क्या उन्हें कभी बाहरी होने का अहसास हुआ.. ये पूछने पर अक्षय ने बताया, "ऐसा कभी नहीं हुआ। मैं आपको बता दूं कि, मैं और ट्विंकल शादी से पहले एक साल तक साथ रहे हैं। हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे। तो हमें कभी दिक्कत नहीं थी।"


Click it and Unblock the Notifications












