टिकट बिक्री नहीं बल्कि इस वजह से अक्षय कुमार का शो हुआ था कैंसिल, सामने आई सच्चाई!

Akshay Kumar show Cancelled: अक्षय कुमार के कॉन्सर्ट को न्यू जर्सी में कैंसिल किए जाने के बाद कई तरह की खबरें लगातार सोशल मीडिया पर आ रही हैं। लगातार ये कहा जा रहा है कि टिकटों की ना की बिक्री होने की वजह से अक्षय कुमार के शो को कैंसिल कर दिया गया है। लेकिन, अब कई मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इससे जुड़ी कुछ और सच्चाई भी सामने आ रही है।
दरअसल, हिंदुस्तान की एक रिपोर्ट के अनुसार कॉन्सर्ट को कैंसिल करने का मुख्य कारण प्रमोटर्स के द्वारा स्टार्स को पैसे नहीं दिया जाना था। ऐसा कहा गया है कि, स्टार्स को पूरे पैसे नहीं दिए जाने की वजह से आखिरकार शो को कैंसिल करने का फैसला करना पड़ा है। ऐसे में ये भी देखना दिलचस्प है कि आखिर टिकट बिक्री की बात सही है या पेमेंट किए जाने की।
अक्षय कुमार के इस कॉन्सर्ट की चर्चा लंबे समय से सोशल मीडिया पर हो रही है। इस कॉन्सर्ट में अक्षय कुमार के अलावा भी कई स्टार्स शामिल है जिसमें दिशा पाटनी, मौनी रॉय, सोनम बाजवा और नोरा फतेही भी शामिल हैं। मिली खबर के अनुसार अक्षय कुमार कॉन्सर्ट के लिए सोमवार को ही मुंबई से रवाना हो चुके हैं।
कई रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि, न्यू जर्सी में भारी संख्या में भारतीय रहते हैं जो अक्षय के शो के लिए काफी उत्साहित थे लेकिन पेमेंट नहीं किए जाने के बाद शो को रद्द करने का फैसला किया गया। हालांकि, आधिकारिक रूप से इस कॉन्सर्ट के कैंसिल होने की वजह अब तक नहीं बताई गई है।
बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही है। अक्षय कुमार की लेटेस्ट फिल्म 'सेल्फी' भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। इससे पहले पृथ्वीराज, रामसेतु, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन भी फ्लॉप हो चुकी है। हाल में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने माना कि, उनकी गलतियों की वजह से फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, यह एक अलार्म की तरह है कि, अब दर्शक बदल चुके हैं और उन्हें भी खुद को ढालना होगाा।


Click it and Unblock the Notifications
