FIRST LOOK: रूस्तम का पहला गाना और अक्षय का सुपर सस्पेंस
अक्षय कुमार की फिल्म रूस्तम का पहला गाना फिल्म का टाइटल ट्रैक है और इसकी झलक मिली ज़ी सिने अवार्ड्स में। अक्षय कुमार की इस फिल्म का टाइटल ट्रैक है रूस्तम वही जिस पर अक्षय ने दी एक धमाकेदार परफॉर्मेंस।
और इस गाने पर अक्षय की परफॉर्मेंस को आप पूरे अंक देना चाहेंगे। इसमें प्यार था, धोखा था और था ढेर सारा सस्पेंस। फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी हो जाएगी और माना जा रहा है कि गाने का पहला लुक भी दर्शकों के सामने होगा।
[RECORD: अक्षय कुमार के धमाके से 'दिलवाले' शाहरूख - सलमान धराशाई!]
फिल्म में अक्षय कुमार एक नेवी ऑफिसर की भूमिका में है और फिल्म 1959 के मशहूर नानावटी केस पर बनी है। अक्षय कुमार ने वैसे भी ये परफॉर्मेंस देकर लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।
फिल्म 12 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और अभी तक की जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ो से भिड़ेगी। हालांकि बीच में आमिर खान भी इस लड़ाई में कूदने वाले थे पर ऐसा हुआ नहीं। देखिए रूस्तम वही का पहला लुक -


Click it and Unblock the Notifications

