शुरू हुआ अक्षय कुमार का ये ब्लॉकबस्टर सीक्वल, डीटेल्स जानकर खुश हो जाएंगे

By Staff

Recommended Video

Akshay Kumar returns in his Rowdy Rathore Avatar again | FilmiBeat

अक्षय कुमार इस समय बिल्कुल हाउसफुल है। लेकिन उनकी फिल्मों का एलान खत्म नहीं हो रहा है। अब खबर है कि अक्षय कुमार की 2012 की ब्लॉकबस्टर राऊडी राठौर का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। गौरतलब है कि ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की तीसरी ब्लॉकबस्टर है।

वहीं, काफी समय तक राउडी राठौर, 141 करोड़ की कमाई के साथ अक्षय कुमार की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म भी थी। ये रिकॉर्ड आखिरकार तोड़ा था गोल्ड के 151 करोड़ ने। बहरहाल, अब इस सीक्वल पर काम शुरू हो चुका है। इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया था और संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था।

akshay-kumar-s-rowdy-rathore-sequel-in-making

2018 में जब अक्षय कुमार ने अपनी पैडमैन की रिलीज़ डेट संजय लीला भंसाली की पद्मावत को दी थी तब से ही अफवाहें थीं कि दोनों शायद जल्दी ही राउडी राठौर सीक्वल शुरू कर सकते हैं। राउडी राठौर विशुद्ध मसाला फिल्म थी जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में अक्षय कुमार का साथ दिया था सोनाक्षी सिन्हा ने।

हालांकि अब सीक्वल की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा होंगी या कोई और ये फिलहाल तय नहीं किया गया है। अगर अक्षय कुमार की फिल्मों की बात करें तो उनके पास फैमिली ड्रामा है गुड न्यूज़ जो दिसंबर 2019 में रिलीज़ हो रहा है। इसके अलावा, दीवाली 2019 में उनकी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल रिलीज़ होगी।

अगर 15 अगस्त 2019 की बात करें तो अक्षय कुमार आर बाल्कि के साथ देशभक्ति ड्रामा लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है मिशन मंगल। साल 2020 की शुरूआत होगी कंचना रीमेक लक्ष्मी बम से। वहीं अक्षय कुमार के पास पृथ्वीराज चौहान बायोपिक है जो कि एक पीरियड ड्रामा है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की कॉप फिल्म सूर्यवंशी में दिखाई देंगे।

कुल मिलाकर अक्षय कुमार हर फ्लेवर की ब्लॉकबस्टर देने वाले हैं -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X