#200Crore: 2017 का दीवाली धमाका अक्षय कुमार के नाम!
आखिरकार अक्षय कुमार भी फेस्टिवल रिलीज़ की भीड़ में शामिल हो ही गए। लेकिन इस बार बात सुपरस्टार रजनीकांत की है और अक्षय कुमार इसमें ज़्यादा कुछ कर भी नहीं सकते।
अगर खबरों की मानें तो रोबोट का सीक्वल 2.0 दीवाली 2017 पर रिलीज़ होने वाला है। हालांकि पहले खबरें थीं कि फिल्म ईद 2017 पर बाहुबली 2 के साथ क्लैश करेगी लेकिन अब तय ही है कि फिल्म दीवाली 2017 पर रिलीज़ होगी।
[#SeedhIBaat: अक्षय की डेट मत चुराइए....]
अब ज़रा सोचिए अक्षय कुमार और रजनीकांत एक साथ...तो बॉक्स ऑफिस का क्या हाल होगा। लेकिन ये धमाका काफी मुश्किल भरा हो सकता है क्योंकि दीवाली 2017 पहले ही सन ऑफ सरदार सीक्वल और सलमान खान की राजकुमार संतोषी फिल्म के लिए बुक है।
[TRICK: अक्षय कुमार बनना चाह रहे हैं शाहरूख?]
हालांकि अक्षय कुमार तो कभी भी फिल्म रिलीज़ कर सकते हैं और कभी भी कमा सकते हैं लेकिन रजनीकांत को थोड़ी दिक्कत हो सकती है, खासतौर पर तब जब उनकी लिंगा ने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा!
लेकिन इन सबके बीच ये तो तय है कि 2017 का दीवाली धमाका अक्षय कुमार के नाम है। जानिए 2017 की सबसे बड़ी फेस्टिवल रिलीज़ -


Click it and Unblock the Notifications