अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' को लेकर आई बड़ी खबर, इस महीने फ्लोर पर आएगी फिल्म!
सुपरस्टार अक्षय कुमार जिस तरह से फिल्में साइन करते हैं और जिस स्पीड से वो उनका पूरा करते हैं वो आप भी जानते हैं। इस समय वो कई फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं जिनमें से एक है रक्षाबंधन। इस फिल्म को लेकर इस समय एक बड़ी अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने कमर कस ली है और पूरी तैयारी के साथ सामने आने वाले हैं।
इस तरह की फिल्म का हिस्सा इससे पहले वो नहीं बने है। खबर है कि सुपरस्टार अक्षय कुमार इस साल अप्रैल से अपनी फिल्म रक्षाबंधन की शूटिंग शुरु करेंगे। निश्चित है कि इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी उत्सुक हैं।

अक्षय कुमार हाल ही में फिल्म लक्ष्मी बम को लेकर सामने आए थे जो कि बुरी तरह फ्लॉर हुई थी। फैंस का मानना था कि अक्षय कुमार इस फिल्म में वो कमाल नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद थी।


Click it and Unblock the Notifications