WHATT: ऐसे सुपरहीरो बनेंगे अक्षय....दूसरों की फिल्में चुरा चुरा के?
अक्षय कुमार का पैडमैन ट्रेलर आज ही रिलीज़ हुआ है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन उन लोगों को नहीं जो वाकई सिनेमा प्रेमी हैं और हर अच्छी चीज़ पर नज़र रखते हैं, चाहे वो चीज़ कितनी ही छोटी क्यों ना हो।
एक छोटी सी फिल्म आई थी फुल्लू। और अक्षय की फिल्म हूबहू फुल्लू की कॉपी है। कम से कम ट्रेलर तो ये चीख चीखकर कह रहा है।

दरअसल, अक्षय का ट्रेलर तक फुल्लू के ट्रेलर जैसा है। तो फिल्म में कितनी समानता होगी पता नहीं। फुल्लू भी ऐसे आदमी की कहानी थी जो अपने घर की औरतों को स्वच्छ जीवन देने के लिए सस्ते पैड बनाता है।
अक्षय के ट्रेलर की तरह ही फुल्लू भी अपनी बहनों को पैड देता है और वो बिफर जाती है। सीन लगभग सेम है। वैसे इससे पहले, अक्षय की टॉयलेट एक प्रेम कथा के साथ भी यही हुआ था।
एक फिल्ममेकर प्रवीण व्यास की मानें तो अक्षय कुमार की टॉयलेट एक प्रेम कथा के ट्रेलर के कई सीन से ये साफ है कि फिल्म का प्लॉट उनकी शॉर्ट फिल्म मानिनी से उठाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
